ePaper

रात में प्रेमिका से मिलने आये आशिक को ग्रामीणों ने धुना, पुलिस ने पहुंचाया अस्पताल

Updated at : 01 Oct 2018 6:50 PM (IST)
विज्ञापन
रात में प्रेमिका से मिलने आये आशिक को ग्रामीणों ने धुना, पुलिस ने पहुंचाया अस्पताल

सीवान : प्यार में पागल अपने प्रेमिका से रात में मिलने आना एक आशिक को भारी पड़ गया. मजनूं को संदेहास्पद स्थिति में देख ग्रामीणों ने उसकी जम कर धुनाई कर डाली. बाद में सड़क के किनारे कराह रहे घायल मजनूं को पुलिस ने रेफरल अस्पताल में पहुंचा दिया. पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार […]

विज्ञापन

सीवान : प्यार में पागल अपने प्रेमिका से रात में मिलने आना एक आशिक को भारी पड़ गया. मजनूं को संदेहास्पद स्थिति में देख ग्रामीणों ने उसकी जम कर धुनाई कर डाली. बाद में सड़क के किनारे कराह रहे घायल मजनूं को पुलिस ने रेफरल अस्पताल में पहुंचा दिया. पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार पचरुखी थाने के मल्लूपुर निवासी जीतन यादव रविवार की मध्य रात्रि अपनी प्रेमिका से मिलने भागर गांव आया था. इसी दौरान गांव के कुछ लोग उसे देख लिये व संदिग्ध समझ पिटायी करना शुरू कर दी.

मार खाने से उक्त युवक का सर फट गया. इधर युवक के मारपीट में घायल होने की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच कर घायल अवस्था में इलाज के लिए अस्पताल पहुंचा दिया. इधर गांव में इसकी चर्चा जोरों पर हो रही है. घटना की सूचना युवक के घरवालों को दे दिया गया है.

यह भी पढ़ें :बोतल नहीं, केन के बीयर पीने के शौकिन हैं बिहार के चूहे, …जानें क्या है मामला?

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन