कृष्णा सिनेमा के गार्ड की पिटाई के बाद बंधक बना मोबाइल दुकान में चोरी

Updated at : 07 Sep 2018 5:47 AM (IST)
विज्ञापन
कृष्णा सिनेमा के गार्ड की पिटाई के बाद बंधक बना मोबाइल दुकान में चोरी

सीवान : नगर थाना क्षेत्र के कृष्णा सिनेमा कंपाउंड के एक मोबाइल दुकान में बुधवार की देर रात शटर काट कर चोरों ने लाखों रुपये के मोबाइल के पार्टस की चोरी कर ली. इससे पहले चोरों को चोरी करता देख कृष्णा सिनेमा की सुरक्षा को ले तैनात गार्ड ने विरोध जताया तो उसे मारपीट कर […]

विज्ञापन

सीवान : नगर थाना क्षेत्र के कृष्णा सिनेमा कंपाउंड के एक मोबाइल दुकान में बुधवार की देर रात शटर काट कर चोरों ने लाखों रुपये के मोबाइल के पार्टस की चोरी कर ली. इससे पहले चोरों को चोरी करता देख कृष्णा सिनेमा की सुरक्षा को ले तैनात गार्ड ने विरोध जताया तो उसे मारपीट कर बंधक बना लिया. इसके बाद आराम से चोरी की घटना को अंजाम दिया. इसके पहले भी एक महीने में इस कंपाउंड के दो दुकानों सहित शहर के 17 दुकानों में चोरी हो चुकी हैं,

इधर नगर थाना की पुलिस एक भी चोरी का पटाक्षेप करने में विफल साबित हो रही है. घटना के संबंध में मोबाइल दुकानदार बिट्टू कुमार ने बताया कि दुकान से मोबाइल, पावर बैंक, मेमोरी कार्ड सहित नकद चार हजार रुपये चोर लेकर चले गये है. चोरी की जानकारी हमें सुबह में मिली तो में परेशान हो गया. बिट्टू ने बताया कि चोर रात में कृष्णा सिनेमा के गार्ड को बंधक बना कर उसकी जमकर पिटाई कर दी. इसके बाद शटर का ताला काट कर चोरी की घटना को अंजाम दिया.

पुलिस के प्रति आक्रोशित बिटू सहित दुकानदारों का कहना था कि यहां चोरी की तीसरी घटना है. इसके पहले भी 14 अगस्त को बिजली की दुकान में चार लाख की चोरी, मोबाइल दुकान में एक लाख की चोरी होने के बाद यह तीसरी घटना है. आक्रोशित दुकानदारों का कहना था कि नगर थाना की पुलिस इस मार्ग में किसी भी दिन गश्ती नहीं करती है. पुलिस की विफलता के कारण ही हमेशा चोरी हो रही है. इसके पहले भी नगर थाना क्षेत्र के 17 दुकानों में चोरी हो चुकी है. जिस मामले का पुलिस खुलासा नहीं कर रही है. चोरी की घटना के बाद व्यवसायियों में

आक्रोश व्याप्त है.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन