बाबाधाम से लौट रहे कांवरियों को गाड़ी से खींच कर पीटा, एक कांवरिया की मौत, महिलाओं से की बदसलूकी, देखें वीडियो

Updated at : 29 Aug 2018 1:36 PM (IST)
विज्ञापन
बाबाधाम से लौट रहे कांवरियों को गाड़ी से खींच कर पीटा, एक कांवरिया की मौत, महिलाओं से की बदसलूकी, देखें वीडियो

सीवान : जिले के जीरादेई थाने के भरथुई मोड़ के जीन बाबा के समीप बुधवार की सुबह करीब नौ बजे बाबाधाम से लौट रहे कांवरियों से भरी जीप से एक बाइक में मामूली ठोकर लग गयी. इसके बाद बाइक पर सवार युवकों ने फोन कर करीब एक दर्जन अपने साथियों को बुला लिया. उसके बाद […]

विज्ञापन

सीवान : जिले के जीरादेई थाने के भरथुई मोड़ के जीन बाबा के समीप बुधवार की सुबह करीब नौ बजे बाबाधाम से लौट रहे कांवरियों से भरी जीप से एक बाइक में मामूली ठोकर लग गयी. इसके बाद बाइक पर सवार युवकों ने फोन कर करीब एक दर्जन अपने साथियों को बुला लिया. उसके बाद कांवरियों की गाड़ी को घेर लिया. जीप पर सवार कांवरियों को खींच-खींच कर निकाला और पिटाई करने लगे. इसके बाद गांव के स्थानीय लोग भी युवकों के साथ कांवरियों की पिटाई करने लगे.

कांवरियों को मारनेवाले ग्रामीणों ने महिला कांवरियों को भी नहीं छोड़ा. उनके साथ बदसलूकी कर उनकी भी पिटाई की. युवकों एवं ग्रामीणों की पिटाई से एक 62 वर्षीय वृद्ध कांवरिया की मौत हो गयी. वहीं, करीब छह कांवरिया घायल हो गये. मृत कांवरिया की पहचान आसांव थाने के मझवलिया निवासी स्व. फिरंगी यादव का पुत्र जनार्दन यादव के रूप में की गयी है. घायल कांवरियों में लोहगाजर के धर्मेंद्र यादव, संतोष यादव, दीना पर्वत, मनिया के छोटे शर्मा, विजय यादव तथा परशुराम पुर की कांति देवी शामिल हैं. गंभीर रूप से जक्ष्मी तीन लोगों को पुलिस ने स्थानीय जीरादेई पीएचसी में भर्ती कराया. उसके बाद उन्हें सदर अस्पताल को भेज दिया.

घायल धर्मेंद्र यादव ने बताया कि बाबाधाम से जीप से लौटने के दौरान लोहगाजर गांव से करीब पांच किलोमीटर दूर उनकी गाड़ी से एक बाइक सवार की गाड़ी में घक्का लग गया. उसके बाद उसने अपने साथियों को बुलाकर गाड़ी से खींच-खींच कर कांवरियों को पिटवाया. इसमें एक कांवरिया जनार्दन यादव की मौत हो गयी. वहीं, मुझे और करीब छह अन्य कांवरियों को काफी चोट लगी है. उसने बताया कि गांव वालों ने हमलोगों की पिटाई करने के बाद स्थानीय थाने से पुलिस को बुलाया. पुलिस ने आते ही पहले हमलोगों की पुन: पिटाई की उसके बाद हाजत में बंद कर दिया. लोहगाजर गांव से जब लोग काफी संख्या में थाने पर उमड़े, तो पुलिस ने धर्मंद्र यादव को उपचार कराने के लिए छोड़ा. पुलिस ने एक हमलावर को गिरफ्तार किया है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन