मैट्रिक में प्रथम आने पर बधाई देने पहुंचा कोचिंग संचालक करने लगा अश्लील हरकत, मां ने देखा तो...

सीवान : मैट्रिक की परीक्षा में प्रथम आने पर बधाई देने छात्रा के घर पहुंचे कोचिंग के संचालक द्वारा अश्लील हरकत करने का मामला प्रकाश में आया है. हंगामा किये जाने के बाद कोचिंग संचालक मौका-ए-वारदात से फरार होने में सफल हो गया. हालांकि, बाद में पुलिस ने कोचिंग संचालक को गिरफ्तार कर जेल भेज […]
सीवान : मैट्रिक की परीक्षा में प्रथम आने पर बधाई देने छात्रा के घर पहुंचे कोचिंग के संचालक द्वारा अश्लील हरकत करने का मामला प्रकाश में आया है. हंगामा किये जाने के बाद कोचिंग संचालक मौका-ए-वारदात से फरार होने में सफल हो गया. हालांकि, बाद में पुलिस ने कोचिंग संचालक को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है.
जानकारी के मुताबिक, जिले के बड़हरिया थाना क्षेत्र के सुंदरी गांव में मैट्रिक की परीक्षा में प्रथम श्रेणी में उत्तीर्ण आने पर कोचिंग संचालक बधाई देने छात्रा के घर पहुंचा. छात्रा को घर में अकेला जानकर कोचिंग संचालक नाबालिग छात्रा के साथ अश्लील हरकत करने लगा. संयोगवश, घर में मौजूद छात्रा की मां ने बेटी के साथ कोचिंग संचालक को अश्लील हरकत करते देख लिया. इसके बाद नाराज मां ने शोरगुल करना शुरू कर दिया. छात्रा की मां द्वारा शोरगुल मचाये जाने पर मोहल्लावासी एकत्रित हो गये. इसी बीच, कोचिंग संचालक अपनी बाइक से मौका-ए-वारदात से भागने में सफल रहा. बाद में छात्रा के पिता के घर आने पर उन्हें घटना की जानकारी दी गयी. छात्रा के पिता ने कार्रवाई के लिए पुलिस को शिकायत की. वहीं, पुलिस ने कार्रवाई करते हुए कोचिंग संचालक को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




