मारपीट के मामले में प्राथमिकी दर्ज

गोरेयाकोठी : थाना क्षेत्र के शादीकपुर गांव निवासी चंदन कुमार महाराज ने स्थानीय थाना में आवेदन देकर अपने भाइयों पर मारपीट करने का आरोप लगाया है. पुलिस मामला दर्ज कर जांच कर रही है. उसने अपने आवेदन में कहा है कि घर पर बैठकर अपने पिता कौशल किशोर महाराज से कुछ बात कर रहा था […]
गोरेयाकोठी : थाना क्षेत्र के शादीकपुर गांव निवासी चंदन कुमार महाराज ने स्थानीय थाना में आवेदन देकर अपने भाइयों पर मारपीट करने का आरोप लगाया है. पुलिस मामला दर्ज कर जांच कर रही है. उसने अपने आवेदन में कहा है कि घर पर बैठकर अपने पिता कौशल किशोर महाराज से कुछ बात कर रहा था तभी मेरे भाई पहुंच गये. इस दौरान मैंने कहा कि आप जमीन बेच देंगे तो मेरे बाल बच्चे अपना जीवन यापन कैसे करेंगे. इसी बात को लेकर मेरे भाई कुंदन महाराज व धीरेश महाराज मुझे मारने लगे और मेरे पिता ने दोनाें हाथ पकड़ लिये एवं दोनों भाइयों ने लाठी से मारपीट कर घायल कर दिया. इस मामले पुलिस स्थानीय थाना में प्राथमिकी दर्ज कर जांच कर रही है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










