बिहार : सीवान में अपराधियों ने पैक्स अध्यक्ष को दुकान से खींच गोली मार किया घायल

Updated:
विज्ञापन

सीवान:बिहार के सीवान में नौतन थाना क्षेत्र के बंका मोड़ के समीप मंगलवार की शाम करीब 7:00 बजे अपराधियों ने अपनी दवा दुकान पर बैठे सिमरिया के पैक्स अध्यक्ष सुनील कुमार साह को गोली मारकर घायल कर दिया. घायल पैक्स अध्यक्ष को स्थानीय लोगों ने उपचार के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया. घटना के […]

विज्ञापन

सीवान:बिहार के सीवान में नौतन थाना क्षेत्र के बंका मोड़ के समीप मंगलवार की शाम करीब 7:00 बजे अपराधियों ने अपनी दवा दुकान पर बैठे सिमरिया के पैक्स अध्यक्ष सुनील कुमार साह को गोली मारकर घायल कर दिया. घायल पैक्स अध्यक्ष को स्थानीय लोगों ने उपचार के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया.

घटना के संबंध में बताया जाता है कि सिमरिया पंचायत के पैक्स अध्यक्ष सुनील कुमार साह बंका में स्थित अपनी दवा की दुकान पर बैठे थे .शाम करीब 7:00 बजे एक बाइक पर सवार दो अपराधी दुकान पर आ धमके. बाइक से उतरने के बाद दोनों अपराधियों ने पैक्स अध्यक्ष सुनील कुमार साह को पहले दुकान से खींचकर बाहर लाया. उसके बाद बिना कुछ पूछे उन्हें गोली मार घायल कर दिया.

इधर, घटना की सूचना मिलते हैं. एएसपी सदर अस्पताल पहुंचे तथा परिजनों से घटना के संबंध में जानकारी लिया. परिजनों ने एसपी को बताया कि घटना का कोई कारण नहीं है इस दौरान अपराधियों ने दुकान में लूटपाट भी नहीं किया. नौतन थाने की पुलिस अपराधियों को गिरफ्तार करने के लिए छापेमारी कर रही है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन