ePaper

रास्ते में खड़े ट्रक में बाइक चालक ने मारी टक्कर, मौत

Updated at : 01 May 2018 1:19 PM (IST)
विज्ञापन
रास्ते में खड़े ट्रक में बाइक चालक ने मारी टक्कर, मौत

सीवान : मुफस्सिल थाने के सीवान बड़हरिया मार्ग के बरहनी चवर में मंगलवार की सुबह रोड के किनारे खड़ी एक ट्रक में एक बाइक चालक ने पीछे से धक्का मार दिया. टक्कर इतनी तेज थी कि बाइक चालक की घटनास्थल पर ही मौत हो गयी. मृतक का नाम मुन्ना यादव है जो बड़हरिया थाने के […]

विज्ञापन

सीवान : मुफस्सिल थाने के सीवान बड़हरिया मार्ग के बरहनी चवर में मंगलवार की सुबह रोड के किनारे खड़ी एक ट्रक में एक बाइक चालक ने पीछे से धक्का मार दिया. टक्कर इतनी तेज थी कि बाइक चालक की घटनास्थल पर ही मौत हो गयी.

मृतक का नाम मुन्ना यादव है जो बड़हरिया थाने के नवलपुर गांव के निवासी दल्लू यादव का पुत्र था .घटना के संबंध में परिजनों ने बताया कि मुन्ना यादव सुबह करीब 4 बजे अपने बुआ को दिखाने के लिए सीवान के डॉक्टर भानु प्रसाद के यह नंबर लगाकर वापस घर लौट रहा था. इसी दौरान यह घटना हुई.

सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची तथा शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सीवान सदर अस्पताल भेज दिया.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन