नशे में धुत पति ने पत्नी की काट डाली गर्दन, मौत

Updated at : 03 Apr 2018 8:13 PM (IST)
विज्ञापन
नशे में धुत पति ने पत्नी की काट डाली गर्दन, मौत

सीवान : बिहार के सीवान में महादेवा ओपी के बिंदुसार बुजुर्ग गांव में मंगलवार की शाम करीब पांच बजे नशे में धुत एक पति ने अपनी पत्नी की गर्दन पर जान लेने की नियत से वार कर दिया. उसने धारदार हथियार से उसकी गर्दन पर वार किया. जिससे घटनास्थल पर उसकी मौत हो गयी. इसके […]

विज्ञापन

सीवान : बिहार के सीवान में महादेवा ओपी के बिंदुसार बुजुर्ग गांव में मंगलवार की शाम करीब पांच बजे नशे में धुत एक पति ने अपनी पत्नी की गर्दन पर जान लेने की नियत से वार कर दिया. उसने धारदार हथियार से उसकी गर्दन पर वार किया. जिससे घटनास्थल पर उसकी मौत हो गयी. इसके बाद आरोपी मौके से फरार हो गया. ग्रामीणों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया. पुलिस आरोपी की तलाश में छापेमारी कर रही है. वहीं घटना के बाद मृतका के बच्चों व परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है.

बताया जाता है कि बिंदुसार बुजुर्ग गांव निवासी सफायत मंसूरी अपनी पत्नी हुस्न बानो व बच्चों के साथ गांव के समीप एक बागीचे में रहता था. वह बगीचे की रखवाली के साथ-साथ मवेशी भी रखा था. सफायत नशे का आदि था. आये दिन वह शराब के नशे के आकर पत्नी संग मारपीट करता रहता था. मंगलवार की शाम भी वह नशे की हालत में घर पहुंचा. इसके बाद किसी बात को लेकर पत्नी से झगड़ा करने लगा. पत्नी ने जब विरोध किया तो वह आग-बबूला हो गया. उसने घर में मौजूद धारदार हथियार से पत्नी के गर्दन पर प्रहार कर दिया.

इसी बीच बागीचे में खेल रहे बच्चों ने इसकी जानकारी ग्रामीणों को दी. इधर, सफायत घटना को अंजाम देने के बाद फरार हो गया. मौके पर पहुंचे ग्रामीण शव को लेकर गांव में आ गये.वहीं पुलिस को सूचना मिली तो वह तुरंत मौके पर पहुंच गयी. पुलिस ने शव को कब्जे में ले लिया. पुलिस को सफायत के परिजनों ने बताया कि गिरने से मौत हुई है.हालांकि, पुलिस की जांच में हत्या की बात सामने आयी. पुलिस शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया. थानाध्यक्ष फेराज ने बताया कि पुलिस हत्यारोपित पति की तलाश में छापेमारी कर रही है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Tags

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन