पॉकेटमारी के आरोप में युवक को लोगों ने पकड़ा, मुखिया महासंघ के चक्का जाम कार्यक्रम में हुई घटना, देखें वीडियो

Published at :06 Jul 2017 12:49 PM (IST)
विज्ञापन
पॉकेटमारी के आरोप में युवक को लोगों ने पकड़ा, मुखिया महासंघ के चक्का जाम कार्यक्रम में हुई घटना, देखें वीडियो

सीवान : नगर के जेपी चौक पर सीवान जिला मुखिया महासंघ द्वारा गुरुवार को चक्का जाम कार्यक्रम आयोजित किया गया. इसी दौरान एक युवक को पॉकेट मारने के आरोप में लोगों ने जम कर पिटाई कर दी. पिटाई के दौरान भागने पर लोगों ने उसे दौड़ा कर गोपालगंज मोड़ के समीप पकड़ लिया. कुछ देर […]

विज्ञापन

सीवान : नगर के जेपी चौक पर सीवान जिला मुखिया महासंघ द्वारा गुरुवार को चक्का जाम कार्यक्रम आयोजित किया गया. इसी दौरान एक युवक को पॉकेट मारने के आरोप में लोगों ने जम कर पिटाई कर दी. पिटाई के दौरान भागने पर लोगों ने उसे दौड़ा कर गोपालगंज मोड़ के समीप पकड़ लिया. कुछ देर के लिए जेपी चौक पर भगदड़ की स्थिति उत्पन्न हो गयी. इस दौरान सदर प्रखंड की महुआरी पंचायत के मुखिया सीता देवी के पति शंकर प्रसाद यादव ने बताया कि मेरे पॉकेट से 1500 रुपये निकाल कर युवक भागने लगा. बाद में लोगों ने युवक को मुफस्सिल थाने के सुपुर्द कर दिया.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Tags

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन