कुल्हाड़ी से प्रहार कर चाचा की हत्या में शामिल युवक गिरफ्तार

Published at :13 Feb 2025 9:54 PM (IST)
विज्ञापन
कुल्हाड़ी से प्रहार कर चाचा की हत्या में शामिल युवक गिरफ्तार

डुमरा थाने की पुलिस टीम ने बुधवार की रात मिश्रौलिया गांव में छापेमारी कर कुल्हाड़ी से प्रहार कर चचेरे चाचा की हत्या में शामिल युवक को गिरफ्तार कर लिया.

विज्ञापन

सीतामढ़ी. डुमरा थाने की पुलिस टीम ने बुधवार की रात मिश्रौलिया गांव में छापेमारी कर कुल्हाड़ी से प्रहार कर चचेरे चाचा की हत्या में शामिल युवक को गिरफ्तार कर लिया. गिरफ्तार चंदन कुमार गांव के ही स्व विनय कुमार का पुत्र है. थानाध्यक्ष अमरेंद्र कुमार ने बताया कि मौके से हत्या में प्रयुक्त कुल्हाड़ी बरामद कर लिया गया है. इस संदर्भ में मृतक के परिजन के बयान के आधार पर थाने में प्राथमिकी दर्ज की गयी है. इस प्राथमिकी में चंदन कुमार को आरोपित किया गया है. 11 फरवरी को मिश्रौलिया गांव में घर का पानी दूसरे पक्ष के जमीन में गिराने के कारण हुए विवाद को लेकर भतीजा द्वारा अपने चचेरा चाचा को कुल्हाड़ी से काटकर हत्या की घटना को अंजाम दिया गया था. आवश्यक कार्रवाई के उपरांत गिरफ्तार युवक को गुरुवार को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन