निजी क्लीनिक के कर्मी से रंगदारी मामले में युवक गिरफ्तार

Published at :14 Feb 2025 9:51 PM (IST)
विज्ञापन
निजी क्लीनिक के कर्मी से रंगदारी मामले में युवक गिरफ्तार

नगर थाने की पुलिस ने गुरुवार की रात सदर अस्पताल रोड स्थित एक निजी क्लीनिक के पास से रंगदारी मामले में एक युवक को गिरफ्तार कर लिया.

विज्ञापन

सीतामढ़ी. नगर थाने की पुलिस ने गुरुवार की रात सदर अस्पताल रोड स्थित एक निजी क्लीनिक के पास से रंगदारी मामले में एक युवक को गिरफ्तार कर लिया. गिरफ्तार आरोपी की पहचान बथनाहा थाना क्षेत्र के दोस्तपुर निवासी रौशन कुमार के रुप में हुई है. वह अंबेडकर कल्याण छात्रावास में रहता है. पकड़े गये आरोपी को आवश्यक कानूनी कार्रवाई के बाद न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया. जानकारी के अनुसार, 11 फरवरी की शाम 6.35 बजे 20 से अधिक अंबेडकर कल्याण छात्रावास के लड़के क्लीनिक में घुसकर अस्पताल के कर्मी से पांच हजार रूपए मांगने लगे. नही देने पर मारपीट की. इस मामले में प्राथमिकी दर्ज करायी गयी है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन