ePaper

सहियारा में पेट्रोल छिड़ककर युवक ने खुद के शरीर में लगायी आग, मौत

Updated at : 07 Sep 2024 9:36 PM (IST)
विज्ञापन
सहियारा में पेट्रोल छिड़ककर युवक ने खुद के शरीर में लगायी आग, मौत

सिंगरहिया पंचायत के हाजीपुर गांव में एक युवक ने शनिवार की दोपहर पारिवारिक कलह से तंग आकर अपने शरीर पर ज्वलनशील पदार्थ छिड़ककर आग लगाकर आत्महत्या कर ली.

विज्ञापन

बथनाहा. प्रखंड अंतर्गत सहियारा थाना क्षेत्र की सिंगरहिया पंचायत के हाजीपुर गांव में एक युवक ने शनिवार की दोपहर पारिवारिक कलह से तंग आकर अपने शरीर पर ज्वलनशील पदार्थ छिड़ककर आग लगाकर आत्महत्या कर ली. जिसकी पहचान स्थानीय निवासी राजकुमार यादव के करीब 38 वर्षीय पुत्र सुरेश यादव के रूप में की गयी है. घटना की सूचना मिलते ही थानाध्यक्ष कुंदन कुमार दलबल के साथ मौके पर पहुंचकर छानबीन की और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल, सीतामढ़ी भेज दिया. थानाध्यक्ष कुंदन कुमार ने घटना की पुष्टि करते हुए बताया कि मृतक मानसिक रूप से बीमार था. किसी बात को लेकर शनिवार को किसी से पेट्रोल मंगवाकर अपने घर में बंद हो गया और शरीर पर पेट्रोल छिड़ककर आग लगा ली. घर से धुआं निकलता देख ग्रामीणों द्वारा उसे बचाने की काफी कोशिश की गयी, लेकिन तबतक काफी देर हो चुकी थी. घटना के बाद से गांव में शोक का माहौल है. परिजनों को रो-रोकर बुरा हाल है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन