नौ केंद्रों पर प्रधान शिक्षक पद की लिखित परीक्षा आज,

Updated at : 28 Jun 2024 10:05 PM (IST)
विज्ञापन
नौ केंद्रों पर प्रधान शिक्षक पद की लिखित परीक्षा आज,

बिहार लोक सेवा आयोग के तत्वावधान में शनिवार को प्राथमिक विद्यालय में प्रधान शिक्षकों के पद पर नियुक्ति के लिए लिखित (वस्तुनिष्ठ) प्रतियोगिता परीक्षा का

विज्ञापन

डुमरा. बिहार लोक सेवा आयोग के तत्वावधान में शनिवार को प्राथमिक विद्यालय में प्रधान शिक्षकों के पद पर नियुक्ति के लिए लिखित (वस्तुनिष्ठ) प्रतियोगिता परीक्षा का आयोजन एकल पाली में 12 बजे मध्याह्न से 2:30 बजे अपराह्न तक किया जायेगा. उक्त परीक्षा को लेकर प्रशासनिक स्तर से सभी तैयारी पूरी कर ली गयी है. सभी केंद्रों पर दंडाधिकारी व पुलिस अधिकारी के साथ-साथ उड़नदस्ता टीम को प्रतिनियुक्त किया गया है. जिले में कुल नौ परीक्षा केंद्रों पर बनाये गए हैं. जिसमें कुल 4452 परीक्षार्थी शामिल होंगे. शांतिपूर्ण व कदाचार रहित परीक्षा को लेकर डीएम रिची पांडेय व एसपी मनोज कुमार तिवारी ने अधिकारियों को स्वच्छ वातावरण में परीक्षा संपन्न कराने को लेकर कई आवश्यक निर्देश दिया है. — परीक्षा केंद्र व परीक्षार्थियों की संख्या

परीक्षा केंद्र परीक्षार्थी

सीतामढ़ी उच्च विद्यालय 780

कमला बालिका उच्च विद्यालय 780

एमआरडी बालिका उच्च विद्यालय 600

श्री लक्ष्मी उच्च विद्यालय 420

श्री मथुरा उच्च विद्यालय 300

उच्च विद्यालय बरियारपुर 624

मध्य विद्यालय बरियारपुर 348

मध्य विद्यालय चकमहिला 300

मध्य विद्यालय पुनौरा 300

— इलेक्ट्रॉनिक्स उपकरण ले जाने पर होगी कार्रवाई

किसी भी परीक्षार्थी को परीक्षा कक्ष में मोबाइल फोन, कैलकुलेटर, ब्लूटूथ, वाईफाई गैजेट, इलेक्ट्रॉनिक पेन, पेजर, रिस्ट वॉच (सामान्य/ स्मार्ट) व इलेक्ट्रॉनिक सामग्री के साथ व्हाइटनर, इरेज़र एवं ब्लेड जैसी सामग्री ले जाने की अनुमति नहीं होगी. ऐसा करने पर उसे कदाचार मानते हुए आवश्यक कानूनी कार्रवाई की जाएगी. कदाचार करते पाए जाने की स्थिति में इस परीक्षा सहित आगामी पांच वर्षों के लिए आयोग की परीक्षाओं में भाग लेने से वंचित किया जाएगा एवं परीक्षा से संबंधित सनसनीखेज अफवाह फैलाने की स्थिति में तीन वर्ष के लिए आयोग की परीक्षाओं से वंचित किया जाएगा. परीक्षा प्रारंभ होने के एक घंटा पहले अर्थात 11 बजे पूर्वाह्न के बाद किसी परीक्षार्थी को परीक्षा केंद्र में प्रवेश नहीं करने दिया जाएगा.

— समाहरणालय में कार्यरत रहेगा नियंत्रण कक्ष

जिला स्तर पर समाहरणालय परिसर स्थित विमर्श कक्ष में जिला नियंत्रण कक्ष की स्थापना की गयी है, जिसका दूरभाष संख्या 06226-250317 व 06226-250318 है. नियंत्रण कक्ष 29 जून को प्रातः 8.00 बजे से पूरे दिन अर्थात परीक्षा समाप्ति के पश्चात उत्तर पुस्तिका जमा होने तक नियंत्रण कक्ष कार्यरत रहेगा. शांतिपूर्ण, कदाचार रहित एवं स्वच्छ परीक्षा आयोजन को लेकर 13 स्टैटिक दंडाधिकारी सह प्रेक्षक व पुलिस अधिकारियों को प्रतिनियुक्ति किया गया है. वहीं, पांच जोनल दंडाधिकारियों की प्रतिनियुक्ति की गयी है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन