बाइक की ठोकर से जख्मी महिला की मौत, प्राथमिकी
Updated at : 04 Jul 2025 8:10 PM (IST)
विज्ञापन

थाना क्षेत्र के कपरौल चौक के पास विगत दिनों बाइक की ठोकर से बुरी तरह जख्मी महिला की इलाज के क्रम में पीएमसीएच, पटना में मौत हो गयी.
विज्ञापन
रीगा. थाना क्षेत्र के कपरौल चौक के पास विगत दिनों बाइक की ठोकर से बुरी तरह जख्मी महिला की इलाज के क्रम में पीएमसीएच, पटना में मौत हो गयी. इस संबंध में मृतका के पति चैनपुरा गांव के वार्ड नंबर आठ निवासी पसिंदर शर्मा के आवेदन पर थाने में प्राथमिकी दर्ज की गयी है. दर्ज प्राथमिकी में अज्ञात बाइक चालक को आरोपित किया गया है.
बहन के अपहरण की दर्ज करायी प्राथमिकी
रीगा. थाना क्षेत्र के एक गांव के भाई ने बहन के अपहरण की प्राथमिकी दर्ज करायी है. आवेदन में लिखा है कि प्रतिदिन की तरह मैं अपनी दुकान बंद कर घर लौटा. घर लौटने के बाद देखा कि घर पर सभी लोग हैं, परंतु मेरी छोटी बहन नहीं है. पता लगाने की कोशिश किया, परंतु उसका कोई अता-पता नहीं चला. उसके बाद घर के अंदर जाकर देखा बक्सा से 2.50 ढाई लाख रुपए भी गायब था. बाद में जानकारी मिली कि रीगा स्टेशन टोला वार्ड नंबर 13 निवासी मुन्नू कुमार, लालटू पटेल, माला देवी, नंदू पटेल पूर्व से योजना बनाकर मेरी छोटी बहन को कहीं ले गया है.डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
Tags
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




