सफल ऑपरेशन से महिला ने जना चार बच्चा, देखने को लगी होड़

Published at :14 Oct 2024 8:28 PM (IST)
विज्ञापन
सफल ऑपरेशन से महिला ने जना चार बच्चा, देखने को लगी होड़

डुमरा रोड़ साहु चौक स्थित नवजीवन मल्टीस्पेशलिटी हास्पीटल में शुक्रवार को एक महिला ने चार स्वास्थ्य बच्चे को जन्म दिया.

विज्ञापन

सीतामढ़ी. डुमरा रोड़ साहु चौक स्थित नवजीवन मल्टीस्पेशलिटी हास्पीटल में शुक्रवार को एक महिला ने चार स्वास्थ्य बच्चे को जन्म दिया. एक साथ चार बच्चे की जन्म की जानकारी मिलने पर महिला के परिजन, चिकित्सक व अस्पताल के कर्मी समेत अन्य लोगों में जच्चा व बच्चा को देखने के लिए होड़ मच गई. देखते हीं देखते चारों तरफ इस बात की चर्चा होने लगी. अस्पताल के संचालक डॉ प्रवीण कुमार ने बताया कि 11 अक्टूबर को दर्द होने पर बाजपट्टी थाना क्षेत्र के चंदनवारा निवासी रमेश कुमार की गर्भवती पत्नी रुबी देवी को अस्पताल में भर्ती कराया गया. डिलेवरी से पूर्व अल्ट्रासाउंड में तीन बच्चे होने की बात सामने आयी, पर सफल ऑपरेशन से डिलेवरी के समय चार बच्चे का जन्म हुआ, जिसमें तीन पुत्र व एक पुत्री शामिल है. उन्होंने बताया कि अब तक चारों बच्चे स्वस्थ है. विशेष निगरानी के तहत चारों बच्चों को शिशु विशेषज्ञ चिकित्सक से जांच कराई गई. कई लोगों ने कहा कि जिला में यह पहली घटना है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन