नेपाल के मौलापुर में ठनका से महिला की मौत

प्रखंड मुख्यालय के सटे नेपाल के रौतहट जिले के सोनारनिया गांव के वार्ड नंबर आठ में गुरुवार को खेत में रोपनी कर रही महिला की ठनका से मौत हो गयी.
बैरगनिया. प्रखंड मुख्यालय के सटे नेपाल के रौतहट जिले के सोनारनिया गांव के वार्ड नंबर आठ में गुरुवार को खेत में रोपनी कर रही महिला की ठनका से मौत हो गयी. नेपाल के रौतहट पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजन को सुपुर्द कर दिया है. रौतहट पुलिस सूत्रों ने नेपाली मीडिया को बताया कि जिले के मौलापुर नगरपालिका अंतर्गत सोनरनिया वार्ड नंबर आठ निवासी राम नारायण बैठा की पत्नी खेत मे धान की रोपनी कर रही थी, तभी दोपहर में आकाशीय बिजली(ठनका) की चपेट में आने से घटनास्थल पर ही उसकी मृत्यु हो गयी. मृतक के परिवार को रौतहट जिला प्रशासन द्वारा तत्काल वित्तीय सहायता उपलब्ध करायी गयी है.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










