नेपाल के सर्लाही में उग्र प्रदर्शन, जगह-जगह रोड जाम, पुलिस से झड़प
Published by : VINAY PANDEY Updated At : 09 Sep 2025 7:14 PM
छात्रों की हत्या का आरोप लगाकर सीमा से सटे सर्लाही जिले में मंगलवार को उग्र लोगों ने जमकर विरोध प्रदर्शन किया.
सोनबरसा(सीतामढ़ी). नेपाल सरकार द्वारा फेसबुक, इंस्टाग्राम और वाट्सएप जैसे सोशल मीडिया प्लेटफार्म को बंद किए जाने को लेकर काठमांडू में आम लोगों के उग्र विरोध प्रदर्शन के दौरान छात्रों की हत्या का आरोप लगाकर सीमा से सटे सर्लाही जिले में मंगलवार को उग्र लोगों ने जमकर विरोध प्रदर्शन किया. सभी बाजार पूरी तरह बंद रहे. आम नागरिकों ने सर्लाही जिला मुख्यालय मलंगवा, लालबंदी, नवलपुर, हरपुर, हरिवन, बरथहवा, बैलवांस, करैना, परसा सहित सभी मुख्यालय मार्ग को टायर जलाकर बंद कर दिया. साथ ही प्रधानमत्री केपी ओली के विरोध में आक्रोशपूर्ण नारेबाजी की गयी. पूर्व विधायक अशोक कुमार यादव जिला मुख्यालय मंगलवा के जिला विकास चौक, शिवसागर चौक, गणेशिया चौक, बाल मंदिर चौक, नगरपालिका चौक, विश्वकर्मा चौक, राजश्री चौक पर जाम कर टायर जलाकर विरोध प्रदर्शन किया गया. कई जगहों पर पुलिस से झडप भी हुई. वहींं, उग्र प्रदर्शनकारियों ने जिला कांग्रेस कार्यालय में घुसकर तोडफोड़ किया तथा कार्यालय को आग लगाने का प्रयास किया. स्थिति गंभीर देखते हुए प्रमुख जिलाधिकारी तुलसी बहादुर श्रेष्ठ ने कर्फ्यू लगा दिया.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










