स्कूल के चावल चोरी करते पलदार को ग्रामीणों ने पकड़ा

Published by : VINAY PANDEY Updated At : 28 Sep 2025 7:15 PM

विज्ञापन

इमली बाजार के समीप स्थित सरकारी विद्यालय में जा रहे मध्याह्न भोजन के लिये चावल चोरी करने को लेकर ग्रामीणों ने चावल ले जा रहे ट्रैक्टर सहित पलदार को घेर लिया और लगभग तीन घंटे तक घेर कर रखा.

विज्ञापन

रीगा. प्रखंड क्षेत्र के इमली बाजार के समीप स्थित सरकारी विद्यालय में जा रहे मध्याह्न भोजन के लिये चावल चोरी करने को लेकर ग्रामीणों ने चावल ले जा रहे ट्रैक्टर सहित पलदार को घेर लिया और लगभग तीन घंटे तक घेर कर रखा. बड़ी संख्या में ग्रामीणों की वहां भीड़ लग गयी. ट्रैक्टर पर काम कर रहे पलदार से जब पूछा गया तो बताया कि हमें मजदूरी नही मिलती है. हमलोग सभी बोरा में से पांच किलो चावल निकाल लेते हैं, वही हमारा मेहनताना होता है. बताया कि प्रखंड के एफसीआइ गोदाम से चावल ट्रैक्टर पर लोड करके स्कूल में पहुंचते हैं. एफसीआइ गोदाम से मजदूरी नही मिलने पर बोरा से ही पांच-पांच किलो अनाज निकालते हैं. प्रधानाचार्य ओमप्रकाश कुमार ने बताया कि विद्यालय बंद होने के बाद शाम के समय चावल लेकर एफसीआइ से आया था. ग्रामीणों द्वारा चावल चोरी की सूचना दिया गया था. मामले को लेकर बीडीओ ने बताया कि जानकारी मिलने के बाद बीइओ एवं बीएसओ को मामले की जांच का आदेश दिया गया है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
VINAY PANDEY

लेखक के बारे में

By VINAY PANDEY

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन