नशाखुरानी गिरोह का शिकार हुआ परदेश से लौट रहा अज्ञात युवक
Published by : VINAY PANDEY Updated At : 29 Sep 2025 7:12 PM
ब्याहुत टेलीकॉम के बगल में एक युवक को बेहोशी अवस्था में पाया गया. स्थानीय लोगों द्वारा बताया गया कि सुबह-सुबह किसी वाहन से उक्त युवक को बेहोशी की अवस्था में यहां उतार दिया गया.
रीगा. स्थानीय मिल चौक स्थित ब्याहुत टेलीकॉम के बगल में एक युवक को बेहोशी अवस्था में पाया गया. स्थानीय लोगों द्वारा बताया गया कि सुबह-सुबह किसी वाहन से उक्त युवक को बेहोशी की अवस्था में यहां उतार दिया गया. उसका बैग भी वहीं पास में पड़ा हुआ पाया गया. सुबह किसी की नजर गयी, तो वहां लोगों की भीड़ जमा हो गयी. करीब 40 वर्षीय उक्त युवक करीब तीन घंटे तक उसी जगह पड़ा रहा. पुलिस के पहुंचने तक कोई बैग खोलने को भी तैयार नहीं था. आशंका व्यक्त की जा रही थी कि युवक दुर्गा पूजा के अवसर पर किसी दूसरे प्रदेश से गांव लौट रहा था, जिसे नशाखुरानी गिरोह द्वारा नशा सुंघाकर लूट लिया गया. बाद में किसी के द्वारा दी गयी सूचना पर पुलिस वहां पहुंची और अस्पताल पहुंचाया, जहां इलाज चल रहा है. युवक के होश में आने के बाद ही उसकी पहचान एवं घटना की सही जानकारी मिल सकेगी.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










