चोरी की बाइक के साथ दो युवक गिरफ्तार

Published by : VINAY PANDEY Updated At : 09 Dec 2025 6:14 PM

विज्ञापन

वाहन चेकिंग के दौरान स्थानीय पुलिस ने सोमवार की देर शाम थाना क्षेत्र के विररख महादेव मठ के समीप एसएच 87 पर चोरी की दो बाइक के साथ दो युवक को गिरफ्तार कर लिया.

विज्ञापन

सुरसंड. वाहन चेकिंग के दौरान स्थानीय पुलिस ने सोमवार की देर शाम थाना क्षेत्र के विररख महादेव मठ के समीप एसएच 87 पर चोरी की दो बाइक के साथ दो युवक को गिरफ्तार कर लिया. थानाध्यक्ष लालकिशोर गुप्ता ने बताया कि उनके निर्देश पर प्रशिक्षु पुअनि अभिजीत सिंह के नेतृत्व में चलाये गये इस अभियान में बाजपट्टी थाना क्षेत्र के मुरौल बरहरवा गांव निवासी अवध किशोर महतो के पुत्र नीतीश कुमार को चोरी की अनिबंधित स्पेलेंडर बाइक के साथ जबकि सुरसंड नगर पंचायत के वार्ड संख्या 16 निवासी स्व सीता दास के पुत्र संतोष कुमार को बीआर 06सीसी 2463 नंबर की चोरी की बाइक के साथ गिरफ्तार किया गया. थानाध्यक्ष ने बताया कि दोनों बाइक को जब्त कर गिरफ्तार आरोपितों के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज करते हुए दोनों को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है. 120 बोतल सौंफी शराब के साथ महिला गिरफ्तार पुपरी. मद्य निषेध विभाग की टीम ने नानपुर थाना क्षेत्र के बहुरार गांव में छापेमारी कर 120 बोतल नेपाली सौंफी शराब के साथ एक महिला तस्कर को गिरफ्तार कर लिया. गिरफ्तार महिला तस्कर नानपुर थाना क्षेत्र के बहुरार निवासी महेश राय की पत्नी सुनीता देवी को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है. इस संबंध में जमादार मनीषा कुमारी के आवेदन पर मद्य निषेध थाना में प्राथमिकी दर्ज की गयी है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
VINAY PANDEY

लेखक के बारे में

By VINAY PANDEY

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन