शराब के नशे में हंगामा करते दो युवक गिरफ्तार

Published by : VINAY PANDEY Updated At : 09 Dec 2025 6:19 PM

विज्ञापन

नगर थाने की पुलिस ने सोमवार की देर रात शहर के लक्ष्मी हाइस्कूल के पास शराब के नशे में हल्ला हंगामा कर रहे दो युवक को गिरफ्तार कर लिया.

विज्ञापन

सीतामढ़ी. नगर थाने की पुलिस ने सोमवार की देर रात शहर के लक्ष्मी हाइस्कूल के पास शराब के नशे में हल्ला हंगामा कर रहे दो युवक को गिरफ्तार कर लिया. गिरफ्तार युवकों की पहचान पुनौरा थाना क्षेत्र के दीपक कुमार एवं शिवहर जिले के पिपराही थाना क्षेत्र के रंजीत कुमार के रुप में की गयी है. बिहार मद्य निषेध व उत्पाद अधिनियम की धाराओं में प्राथमिकी दर्ज कर गिरफ्तार दोनों युवक को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया. कार से 1350 बोतल शराब जब्त, दो तस्कर गिरफ्तार मेजरगंज. गुप्त सूचना के आधार पर थाना पुलिस ने मंगलवार को सीमावर्ती माधोपुर स्कूल के समीप से शराब से लदी एक अल्टो कार को जब्त किया. वहीं, कार सवार दो तस्कर को गिरफ्तार कर लिया. दोनों की पहचान रीगा थाना क्षेत्र के साखी गांव निवासी कामेश्वर कुमार दास तथा सहियारा थाना क्षेत्र के हरनहिया गांव निवासी ओमप्रकाश कुमार के रूप में की गयी. जब्त की वाहन से 1350 बोतल नेपाली देसी शराब बरामद किया गया. इस संबंध में एसआइ श्रीनिवास राम के लिखित आवेदन पर स्थानीय थाना में गिरफ्तार दोनों के विरुद्ध एक प्राथमिकी दर्ज की गयी तथा दोनों को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया. इसकी पुष्टि थानाध्यक्ष इंस्पेक्टर ललित कुमार ने की है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
VINAY PANDEY

लेखक के बारे में

By VINAY PANDEY

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन