पाकिस्तान से कथित आतंकी संपर्क के आरोप में दो संदिग्ध गिरफ्तार, पुलिस जांच जारी

Updated:
विज्ञापन
गिरफ्तार दो संदिग्धों को न्यायालय ले जाती पुलिस.

गिरफ्तार दो संदिग्धों को न्यायालय ले जाती पुलिस.

सीतामढ़ी जिले में दो संदिग्धों को पाकिस्तान से कथित आतंकी संपर्क के आरोप में गिरफ्तार किया गया है. सोशल मीडिया के माध्यम से देश में अशांति फैलाने की साजिश का खुलासा हुआ है. पुलिस गहनता से जांच कर रही है.

विज्ञापन

Sitamarhi News: सीतामढ़ी जिले के गाढ़ा थाना क्षेत्र से देश विरोधी गतिविधियों में कथित संलिप्तता और पाकिस्तान स्थित लोगों से संपर्क के आरोप में पुलिस ने दो संदिग्धों को गिरफ्तार किया है. गिरफ्तार संदिग्धों की पहचान टकौर गांव निवासी मोहम्मद अखलाक और मोहम्मद अरमान के रूप में हुई है. पुलिस मामले की विभिन्न पहलुओं से जांच कर रही है.

सोशल मीडिया के जरिए संपर्क का आरोप

पुलिस के अनुसार, प्रारंभिक जांच में दोनों संदिग्धों के इंस्टाग्राम और व्हाट्सऐप के माध्यम से पाकिस्तान में मौजूद लोगों के संपर्क में होने के संकेत मिले हैं. आरोप है कि सोशल मीडिया के जरिए उन्हें देश में सामाजिक अशांति फैलाने और अन्य देश विरोधी गतिविधियों के लिए उकसाया जा रहा था. इन आरोपों की जांच जारी है.

मोबाइल की फोरेंसिक जांच में जुटी पुलिस

पुलिस ने दोनों संदिग्धों के मोबाइल फोन जब्त कर उनकी जांच शुरू कर दी है. पुलिस का दावा है कि मोबाइल से पाकिस्तान के एक व्यक्ति राणा हसनैन का नंबर मिला है. पुलिस अब चैट, कॉल डिटेल और अन्य डिजिटल साक्ष्यों की फोरेंसिक जांच कर रही है ताकि आरोपों की पुष्टि की जा सके.

कटिहार मामले से भी जुड़े होने की जांच

जांच एजेंसियां यह भी पता लगा रही हैं कि गिरफ्तार दोनों संदिग्धों का कटिहार में दर्ज कांड संख्या 229/2026 के आरोपितों से कोई संबंध है या नहीं. पुलिस का कहना है कि इस पहलू की भी गंभीरता से जांच की जा रही है.

एक अन्य संदिग्ध की तलाश

मामले में टकौर गांव निवासी अब्दुल अहद की भी तलाश की जा रही है. पुलिस को आशंका है कि वह भी इस कथित नेटवर्क से जुड़ा हो सकता है. उससे जुड़े तथ्यों की जांच के लिए लगातार छापेमारी की जा रही है.

पुलिस ने गिरफ्तार दोनों संदिग्धों को बुधवार को कड़ी सुरक्षा के बीच न्यायिक हिरासत में न्यायालय में पेश किया. अधिकारियों का कहना है कि जांच पूरी होने के बाद ही पूरे मामले की वास्तविक तस्वीर स्पष्ट हो सकेगी.


विज्ञापन
अमिताभ कुमार

लेखक के बारे में

By अमिताभ कुमार

अमिताभ पिछले 17 वर्षों से प्रिंट और इलेक्ट्रॉनिक दोनों माध्यमों में सक्रिय रहे हैं. एक खोजी पत्रकार के रूप में उन्होंने अपनी अलग पहचान बनाई है. भ्रष्टाचार, अपराध एवं जनहित से जुड़े मुद्दों पर उनकी विशेष पकड़ है. वे हमेशा सामाजिक सरोकारों और आम लोगों की समस्याओं को निष्पक्ष, निर्भीक और जनपक्षधर तरीके से उठाने के लिए जाने जाते हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन