दो बोतल बीयर के साथ दो तस्कर गिरफ्तार

Published by : VINAY PANDEY Updated At : 27 Jul 2025 6:57 PM

विज्ञापन

मद्य निषेध विभाग की टीम ने बराही बॉर्डर पर वाहन चेकिंग के दौरान दो बोतल बीयर के बाइक सवार दो तस्कर को गिरफ्तार कर लिया.

विज्ञापन

पुपरी. मद्य निषेध विभाग की टीम ने बराही बॉर्डर पर वाहन चेकिंग के दौरान दो बोतल बीयर के बाइक सवार दो तस्कर को गिरफ्तार कर लिया. गिरफ्तार तस्कर की पहचान सुरसंड निवासी अनिल कुमार मेहता के पुत्र कुणाल कुमार एवं मुजफ्फरपुर जिला अंतर्गत मीनापुर निवासी लालबाबू प्रसाद के पुत्र सुजीत कुमार के रुप में की गयी है. वहीं, तस्करी में प्रयुक्त बाइक जब्त कर ली गयी है. इस संबंध में दारोगा नीरज कुमार के आवेदन पर मद्य निषेध थाना में प्राथमिकी दर्ज कर गिरफ्तार दोनों तस्कर को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया. मारपीट में चार महिला समेत पांच जख्मी, भर्ती पुपरी. थाना क्षेत्र के बलहा गांव में रविवार को आपसी विवाद के कारण हुई मारपीट में चार महिला समेत पांच व्यक्ति जख्मी हो गये. जख्मी स्थानीय निवासी मीना देवी, दीया कुमारी, मनखुश कुमारी, अनुराग देवी, विंदेश्वर राय को इलाज के लिए स्थानीय पीएचसी में भर्ती कराया गया है. जख्मी ने घटना की शिकायत स्थानीय थाना पुलिस से की है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
VINAY PANDEY

लेखक के बारे में

By VINAY PANDEY

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन