1502 बोतल शराब के साथ दो तस्कर गिरफ्तार

Published by : VINAY PANDEY Updated At : 03 Sep 2025 6:46 PM

विज्ञापन

थाना पुलिस टीम ने गुप्त सूचना के आधार पर कोल्हुआ गांव के पास से दो शराब तस्करों को 1502 बोतल देसी शराब के साथ गिरफ्तार कर लिया है.

विज्ञापन

पुरनहिया : थाना पुलिस टीम ने गुप्त सूचना के आधार पर कोल्हुआ गांव के पास से दो शराब तस्करों को 1502 बोतल देसी शराब के साथ गिरफ्तार कर लिया है. गिरफ्तार तस्कर कुंदन कुमार व चंदकिशोर गिरी नेपाल के रहने वाले हैं. अपर थानाध्यक्ष विश्वेश्वर सिंह ने बताया कि गुप्त सूचना पर बुधवार को अहले सुबह पुलिस टीम कोल्हुआ गांव के पास घात लगाकर बैठी हुई थी. इस बीच शराब तस्करों ने पुलिस को देख गाड़ी छोड़ भागने लगे. पुलिस ने दौड़ कर उन्हें गिरफ्तार कर लिया. शेष अन्य भागने में सफल रहे. पुलिस ने अवैध शराब के साथ पल्सर, साइन व पैशन प्रो सहित तीन बाइक को जब्त कर लिया है. गिरफ्तार शराब तस्करों के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया है. पुलिस टीम में पुलिस अवर निरीक्षक पवन कुमार पासवान सहित पुलिस बल मौजूद थे. खेलने के दौरान सर्पदंश से बच्चे की मौत रीगा. थाना क्षेत्र के बभनगामा गांव के वार्ड नंबर एक में मंगलवार को सर्पदंश से दो वर्षीय बच्चे की मौत हो गयी. जिसकी पहचान गांव के राम अयोध्या साह के पुत्र राघव कुमार के रुप में की गयी है. जानकारी के मुताबिक, दो वर्षीय राघव बच्चों के साथ अपने घर के पास के हनुमान मंदिर के पीछे खेल रहा था. इसी बीच घास फूस में छिपा विषैला सांप उसके पैर में डस लिया. बच्चे की मौत पर घर में कोहराम मचा है. पंचायत के मुखिया प्रतिनिधि कामेश नंदन सिंह ने पीड़ित परिवार को सांत्वना दिया.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
VINAY PANDEY

लेखक के बारे में

By VINAY PANDEY

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन