दो सहोदर भाइयों ने मिलकर पिता को पीटा, प्राथमिकी

थाना क्षेत्र के सिंगियाही गांव निवासी पुत्र के पिटाई से जख्मी रामेश्वर मुखिया के आवेदन पर स्थानीय थाना में प्राथमिकी दर्ज की गयी है.
पुपरी. थाना क्षेत्र के सिंगियाही गांव निवासी पुत्र के पिटाई से जख्मी रामेश्वर मुखिया के आवेदन पर स्थानीय थाना में प्राथमिकी दर्ज की गयी है. जिसमें पुत्र योगेंद्र मुखिया व लालबाबू मुखिया को नामजद बनाया है. पुलिस को प्राथमिकी में बताया गया है कि वह घटना के दिन सुब्बा चौक के निकट चाय दुकान पर थे. उसी समय पुत्र योगेंद्र मुखिया व लालबाबू मुखिया मारपीट करने लगा. मुंह में कपड़ा रखकर पिटाई की. ईंट से माथे पर मारने के कारण वह जख्मी होकर बेहोश हो गए. सूचना मिलने पर उसका एक अन्य पुत्र लखिंद्र मुखिया आकर लोगों के सहयोग से अस्पताल में इलाज के लिए भर्ती कराया है. बताया है कि रुपये नही देने पर उक्त नामजद दोनों बेटे ने मारकर जख्मी कर दिया है. शराब तस्करी मामले में बाइक मालिक गिरफ्तार
सुरसंड. स्थानीय पुलिस ने सोमवार की रात नगर पंचायत के वार्ड संख्या 13 में छापेमारी कर शराब तस्करी मामले में जब्त बाइक के स्वामी को उसके घर से गिरफ्तार कर लिया. थानाध्यक्ष धनंजय कुमार पांडेय ने बताया कि गिरफ्तार सोगरथ राउत के पुत्र चंदन कुमार को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है.डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




