शहर में दो निजी क्लीनिक सील, डीएम के निर्देश पर कार्रवाई
Published by : VINAY PANDEY Updated At : 22 Sep 2025 9:55 PM
डीएम रिची पांडेय के निर्देश पर सोमवार को दो सदस्यीय मेडिकल टीम ने शहर के अस्पताल रोड स्थित दो निजी क्लीनिक को जांच के बाद कागजात के अभाव में सील कर दिया.
सीतामढ़ी. डीएम रिची पांडेय के निर्देश पर सोमवार को दो सदस्यीय मेडिकल टीम ने शहर के अस्पताल रोड स्थित दो निजी क्लीनिक को जांच के बाद कागजात के अभाव में सील कर दिया. टीम में एसीएमओ डॉ जेड जावेद और डुमरा पीएचसी प्रभारी डॉ अक्षय कुमार शामिल थे. पहले क्लीनिक में डीएनसी के दौरान एक महिला की मौत हो गई थी, जिसकी शिकायत डीएम को मिली थी. जांच में क्लीनिक में किसी तरह की सुविधा उपलब्ध नहीं थी और प्रशिक्षित स्वास्थ्य कर्मी भी नहीं मिले. दूसरे क्लीनिक में आर्थोपेडिक सर्जन के नाम पर अवैध रूप से इलाज किया जा रहा था. स्वास्थ्य अधिकारी ने बताया कि स्थानीय प्रशासन अवैध रूप से चल रहे क्लीनिक या जांच घर संचालकों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करने की बात कह रहा है. आम लोगों को ऐसे लोगों के चक्कर में नहीं पड़ने की अपील की जा रही है.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










