जनता दरबार में दो दर्जन मामलों की हुई सुनवाई

Updated at : 19 Apr 2024 9:55 PM (IST)
विज्ञापन
जनता दरबार में दो दर्जन मामलों की हुई सुनवाई

आमलोगों की समस्या के निदान को लेकर समाहरणालय में शुक्रवार को जनता दरबार कार्यक्रम का आयोजन हुआ.

विज्ञापन

डुमरा. आमलोगों की समस्या के निदान को लेकर समाहरणालय में शुक्रवार को जनता दरबार कार्यक्रम का आयोजन हुआ. इस दौरान डीएम रीचि पांडेय ने सभी आवेदकों से मुलाकात कर उनकी समस्याओं से अवगत हुए. उन्होंने कई मामलों का ऑन द स्पॉट निदान कराया तो कई मामलों को लेकर संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया. समाहरणालय स्थित अपने कार्यालय प्रकोष्ठ में डीएम ने करीब दो दर्जन आवेदकों से मुलाकात कर उनकी समस्याएं सुनी. बताया गया कि जनता दरबार में पहुंचे आवेदकों में अधिकांश मामले अतिक्रमण, भूमि विवाद, आपसी विवाद, सामाजिक सुरक्षा, स्वास्थ्य, सड़क व विद्युत से संबंधित रहा. जनता दरबार में शामिल अधिकारियों को डीएम ने निर्देश दिया कि प्राप्त जन शिकायतों के निष्पादन की दिशा में पूरी प्रतिबद्धता के साथ कार्य करना सुनिश्चित करें. इसमें किसी भी तरह की कोताही स्वीकार्य नहीं होगी. वहीं, उन्होंने बिहार लोक शिकायत अधिकार अधिनियम के तहत द्वितीय अपीलीय प्राधिकार की सुनवाई किया, जिसमे कुल 11 परिवाद की सुनवाई कर चार वादों का निष्पादन किया.

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन