ePaper

चाकू व मास्टर की के साथ दो बाइक चोर गिरफ्तार

Updated at : 30 Dec 2025 7:20 PM (IST)
विज्ञापन
चाकू व मास्टर की के साथ दो बाइक चोर गिरफ्तार

डुमरा थाना पुलिस ने बाइक चोरी के मामले में नरायणपुर गांव निवासी मो. आशिक व सीमरा गांव निवासी संजीव कुमार को गिरफ्तार किया है.

विज्ञापन

सीतामढ़ी. डुमरा थाना पुलिस ने बाइक चोरी के मामले में नरायणपुर गांव निवासी मो. आशिक व सीमरा गांव निवासी संजीव कुमार को गिरफ्तार किया है. पुलिस ने गिरफ्तार दोनों चोरों के पास से तीन मास्टर चाबी, एक धारदार चाकू एवं एक हेक्सा ब्लेड बरामद किया है. आवश्यक कागजी प्रक्रिया पूरी करने के बाद दोनों आरोपियों को न्यायिक हिरासत में पेश करने के बाद जेल भेज दिया गया है.पुलिस के अनुसार, 24 दिसंबर को डुमरा थाना क्षेत्र से एक बाइक चोरी की घटना सामने आई थी. मामले में प्राथमिकी दर्ज कर पुलिस जांच में जुट गई थी. जांच के दौरान दोनों आरोपियों की संलिप्तता सामने आने के बाद पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए योजनाबद्ध एवं नाटकीय ढंग से उन्हें गिरफ्तार कर लिया. गिरफ्तारी के बाद पूछताछ में दोनों आरोपियों ने बाइक चोरी की घटना में अपनी संलिप्तता स्वीकार कर ली है. पुलिस अन्य संभावित चोरी की घटनाओं में भी उनकी भूमिका की जांच कर रही है. चार बोतल शराब के साथ दुकानदार समेत दो गिरफ्तार मेजरगंज. थाने की पुलिस ने सोमवार की शाम बसबिट्टा बाजार के एक अंडा मछली की दुकान से चार बोतल नेपाली देसी शराब बरामद किया. वहीं, दुकानदार बैद्यनाथ दास को गिरफ्तार कर लिया. साथ ही उसे दुकान में शराब पी रहे मुख्यालय बाजार निवासी चुनचुन ठाकुर को भी गिरफ्तार किया गया. इस संबंध में मंगलवार को स्थानीय थाना में गश्ती दल में शामिल दारोगा विजय कुमार सिंह के लिखित आवेदन पर स्थानीय थाना में एक प्राथमिकी दर्ज की गई तथा दोनों को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया. इसकी पुष्टि थानाध्यक्ष ललित कुमार ने की है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
VINAY PANDEY

लेखक के बारे में

By VINAY PANDEY

VINAY PANDEY is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन