आज शिवहर जिला में आएंगे सीएम देंगे, 59 करोड़ रुपये की सौगात

शिवहर में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार अपने समृद्धि यात्रा के दौरान आज सोमवार को शिवहर जिला में पहुंच रहे हैं.जहां करोड़ों रुपये से अधिक की विकासात्मक योजनाओं का शिलान्यास और उद्घाटन करेंगे.
शिवहर: मुख्यमंत्री नीतीश कुमार अपने समृद्धि यात्रा के दौरान आज सोमवार को शिवहर जिला में पहुंच रहे हैं.जहां करोड़ों रुपये से अधिक की विकासात्मक योजनाओं का शिलान्यास और उद्घाटन करेंगे.इस दौरान उनके कार्यक्रम स्थल तक और आसपास के क्षेत्रों को जिला प्रशासन द्वारा दुल्हन की तरह चकाचक सजाया गया है.साथ ही सुरक्षा के चाक- चौबंद व्यवस्था की गई है.मुख्यमंत्री अपने न्याय के साथ समृद्धि यात्रा के दौरान शिवहर जिले के एतिहासिक धरोहर देकुली धाम महादेव मंदिर पहुंचेंगे और मंदिर को काशी विश्वनाथ मंदिर वाराणसी (यूपी) उत्तर प्रदेश की तर्ज पर विकसित करने के लिए उद्घाटन करेंगे तथा प्रगति यात्रा से संबंधित योजनाओं अद्यतन प्रगति की समीक्षा भी करेंगे.साथ ही मुख्यमंत्री नीतीश कुमार द्वारा कमरौली स्थित श्री बैजनाथ प्रसाद वर्मा (बैजू बाबू) श्रीमती शुभा वर्मा मध्य विद्यालय में प्रयोगशाला का जायजा लेने के साथ विमला वर्मा मेमोरियल अतिरिक्त प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र सह आयुष्मान आयोग्य मंदिर का निरीक्षण करेंगे.तत्पश्चात मुख्यमंत्री नीतीश कुमार शहर के नवनिर्मित स्व.कमलेश्वरी नन्दन सिंह सरकारी बस स्टैंड में पहुंचकर उद्घाटन करेंगे तथा वहीं बस स्टैंड परिसर में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार अपने हाथों रिमोट के माध्यम से 59 करोड़ रुपये की लागत से 103 विभिन्न योजनाओं का शिलान्यास और उद्घाटन करेंगे.जिसमें 42 करोड़ रुपये की राशि से 75 योजनाओं का उद्घाटन एवं 17 करोड़ रुपये की राशि से 28 योजनाओं का शिलान्यास किया जाएगा.साथ ही मुख्यमंत्री द्वारा बस स्टैंड परिसर में विभिन्न विभागों के लगे स्टॉल का निरीक्षण कर संबंधित योजनाओं का अवलोकन करेंगे.उसके बाद मुख्यमंत्री नीतीश कुमार अपने समृद्धि यात्रा के दौरान जिला मुख्यालय स्थित किसान मैदान में जिलावासियों को सीधा संवाद करेंगे.जिसमें सरकार द्वारा चलाई जा रही महत्वपूर्ण योजनाओं के क्रियान्वयन और जमीनी हकीकत की जानकारियां दी जाएगी.वहीं उक्त कार्यक्रम में सीएम के साथ डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी एवं विजय कुमार सिन्हा भी उपस्थित रहेंगे.इसके अलावा सांसद, विधायक एवं अन्य जनप्रतिनिधि कार्यक्रम में शामिल रहेंगे.जिसकी सारी तैयारियां जिला प्रशासन द्वारा पूरी कर ली गई है.
शहर में है चप्पे- चप्पे पर सुरक्षा का पुख्ता इंतजाम
सीएम के आगमन को लेकर शिवहर शहर में चप्पे- चप्पे पर सुरक्षा का पुख्ता इंतजाम किया गया है.अनुमंडल चौक से लेकर समाहरणालय गेट और जीरोमाइल चौक से लेकर रसीदपुर होते हुए नवनिर्मित स्व.कमलेश्वरी नन्दन सिंह सरकारी बस स्टैंड तथा देकुली धाम तक एवं अतिथि भवन से लेकर मुख्यमंत्री के जन संवाद स्थल किसान मैदान तक जगह- जगह पुलिस बलों व दंडाधिकारियों की प्रतिनियुक्ति की गई है.साथ ही मुख्यमंत्री के कार्यक्रम स्थलों से जुड़े विभिन्न मार्गों व चौक-चौराहों पर मजिस्ट्रेट के साथ पुलिस पदाधिकारियों व जवानों की तैनाती कर दी गयी है.आवागमन करने वालों की सतत निगरानी व चेंकिग करने के लिए दर्जनों ड्रॉप गेट बनाये गये हैं.साथ ही वरीय पुलिस व प्रशासन के पदाधिकारियों की ओर से अनुश्रवण व पर्यवेक्षण भी जारी है.इसके अलावा मुख्यमंत्री के आगमन और कार्यक्रम स्थल तक जाने वाली सड़क पर उग आये गड्ढ़ो को स्पॉट पैचिंग से भर दिया गया है.डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




