मेजरगंज में आर्म्स के साथ तीन शातिर बदमाश गिरफ्तार
Published by : Prabhat Khabar News Desk Updated At : 27 Apr 2024 11:22 PM
मेजरगंज थाने की पुलिस टीम ने शुक्रवार की रात आर्म्स के साथ तीन शातिर बदमाश को गिरफ्तार किया है
सीतामढ़ी. मेजरगंज थाने की पुलिस टीम ने शुक्रवार की रात आर्म्स के साथ तीन शातिर बदमाश को गिरफ्तार किया है. गिरफ्तार बदमाशों की पहचान थाना क्षेत्र के डंगराहा गांव निवासी अनीश कुमार सिंह पिता स्व उदय सिंह, खैरवा गोट निवासी विवेक कुमार पिता धर्मेंद्र तिवारी एवं राजू पासवान पिता रघुनाथ पासवान के रूप में की गयी है. सदर एसडीपीओ-1 राम कृष्णा ने शनिवार की देर शाम बताया कि इन बदमाशों के पास से दो देसी पिस्टल, पांच जिंदा कारतूस, मोटरसाइकिल तथा स्मार्टफोन बरामद किया गया है. तीनों के विरुद्ध पूर्व से लूट, आर्म्स एक्ट समेत अन्य आपराधिक मामला दर्ज है. पूछताछ में तीनों अपराधियों ने विगत दिनों लूट के दौरान नेपाली नागरिक को गोली मारने की घटना में अपनी संलिप्तता स्वीकार किया है. मालूम हो कि मेजरगंज थाना क्षेत्र के सोनौल महोदय स्थित पावर हाउस के पास व्यापार के सिलसिले में भारत आये नेपाली नागरिक को लूट के प्रयास में गोली मारकर लहूलुहान कर दिया था. कार्रवाई टीम में पुअनि साकेंद्र कुमार, प्रपुअनि गुलशन कुमार सशस्त्र बल के साथ शामिल रहे.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










