502 बोतल देशी शराब के साथ तीन गिरफ्तार, कार भी जब्त
Published by : Prabhat Khabar News Desk Updated At : 12 Sep 2024 9:29 PM
नगर थाना पुलिस ने गुरुवार को गुप्त सूचना के आधार पर भारी मात्रा में 502 बोतल देशी शराब के साथ तीन तस्कर को गिरफ्तार किया है.
शिवहर: नगर थाना पुलिस ने गुरुवार को गुप्त सूचना के आधार पर भारी मात्रा में 502 बोतल देशी शराब के साथ तीन तस्कर को गिरफ्तार किया है. उक्त जानकारी नगर थानाध्यक्ष अभय कुमार सिंह ने दी है. उन्होंने कहा कि गुप्त सूचना मिली थी कि बीआर 1 सीजी 4728 नंबर की कार पर भारी मात्रा में देसी शराब लेकर जा रहा है. इस बीच एसआई रामायण कुमार के द्वारा वाहन जांच के दौरान पुलिस ने शराब के साथ तीन तस्कर को गिरफ्तार किया है. साथ में कार भी जब्त की है. जिसमें नगर थाना क्षेत्र के जाफरपुर निवासी शैलेश गिरी, गड़हिया निवासी मोहम्मद जहांगीर और मोतिहारी के ढाका थाना क्षेत्र अंतर्गत पुनिया निवासी सुजीत कुमार को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










