तीन दुकानों से नकदी समेत 1.50 लाख के सामान की चोरी

थाना क्षेत्र के बभनगामा बाजार चौक पर तीन दुकानों में अज्ञात चोरों ने चोरी की घटना को अंजाम दिया है.
रीगा. थाना क्षेत्र के बभनगामा बाजार चौक पर तीन दुकानों में अज्ञात चोरों ने चोरी की घटना को अंजाम दिया है. घटना बुधवार रात की बतायी गयी है. चौक स्थित केशव पांडेय के स्टेशनरी की दुकान के ऊपर के सीमेंट चादर हटाकर चोरों ने दुकान में घुसकर नगद एवं कीमती सामानों की चोरी कर ली. उसी के बगल में उदय साह के स्टेशनरी सामान के दुकान के गेट का ताला काट कर दुकान से नगदी सहित 40 हजार रुपए मूल्य के सामान की चोरी कर ली. तीसरी चोरी शंकर राय के होटल के अंदर घुसकर पूरे गले की पेटी लेकर चोर चोरी की घटना को अंजाम दिया है. इस प्रकार तीनों दुकान से लगभग 1.50 लाख रुपये की चोरी कर ली. मालूम हो कि केशव पांडेय के दुकान से दो माह पूर्व लाखों रुपए मूल्य के संपत्ति की चोरी हुई थी. उसी समय बभनगामा चौक स्थित रवि आलम मोबाइल सेंटर से 1.20 लाख नगद सहित चार लाख रुपए मूल्य के कीमती मोबाइल की चोरी हुई थी. लगातार चोरी की घटना से सभी दुकानदार भयभीत हैं. पंचायत की सरपंच रंजीता पांडे एवं सरपंच प्रतिनिधि संतोष पांडेय ने स्थानीय प्रशासन से पुलिस गश्ती बढ़ाने एवं बाजार स्थल पर चौकीदार प्रतिनियुक्त करने की मांग की है.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




