जगदम्बा घर में दियरा बार अइनी हे,, गीतों से पूरा वातावरण बना रहा भक्तिमय
Published by : VINAY PANDEY Updated At : 30 Sep 2025 6:41 PM
वैदिक मंत्रोच्चारण के साथ विशेष पूजा अर्चना कर श्रद्धालुओं ने अपने जीवन में सुख, समृद्धि और शांति की कामना की.
शिवहर: मंगलवार को नवरात्रि के महाअष्टमी तिथि पर शहर से ग्रामीण क्षेत्रों के मंदिरों, घरों व पूजा पंडालों में देवी मां दुर्गा के आठवें स्वरूप महागौरी की वैदिक मंत्रोच्चारण के साथ विशेष पूजा अर्चना कर श्रद्धालुओं ने अपने जीवन में सुख, समृद्धि और शांति की कामना की.इस अवसर पर बड़ी संख्या में विभिन्न पूजा पंडालों में पहुंची महिलाओं द्वारा माता के खोइछा भरने का रस्म अदा किया गया. जबकि संध्या काल के दौरान शहर के ब्रह्मस्थान चौक स्थित दुर्गा मंदिर में महिला श्रद्धालुओं द्वारा भव्य आरती का आयोजन किया गया.जहां (जगदम्बा घर में दियरा बार अइनी हे,,जगतारण घर में दियरा बार अइनी हे) के गीतों के बीच महिला श्रद्धालुओं एवं छोटी बच्चियों ने दीप जलाकर देवी मां दुर्गा की आरती की गई.हर तरफ ध्वनि विस्तारक यंत्र के माध्यम से माता के संगीतमय धुन पर श्रद्धालु भावविभोर होते दिखें.साथ ही दुर्गा सप्तशती पाठ व वैदिक मंत्रों से पूरा वातावरण भक्तिमय बना रहा.
रंग-बिरंगी रोशनी से जगमग हुए पूजा पंडालशिवहर: जिले में आदि शक्ति मां दुर्गा की पूजा परवान पर है.सोमवार को ही मूल नक्षत्र अष्टमी में विधि विधान व वैदिक मंत्रोच्चार के पश्चात भक्तिमय माहौल में देवी मां दुर्गा का पट खुल गया.जहां महाअष्टमी तिथि पर मां दुर्गा के दर्शन पूजन के लिए पंडालों में भीड़ उमड़ पड़ी. नवरात्र को लेकर पूरे क्षेत्र में आस्था और भक्ति का माहौल अपने चरम पर है.शहर के सिनेमा हॉल रोड, रजिस्ट्री चौक, ब्रह्मस्थान चौक, मुरारी चौक, गांधी चौक, पेट्रोल पंप, थाना रोड, सहबाजा चौक, जीरोमाइल चौक, गौरीशंकर मंदिर सहित सभी प्रखंड के गांवों में देवी मां दुर्गा की प्रतिमा स्थापित कर श्रद्धालु भक्ति भाव से पूजा अर्चना कर रहे है.सभी पंडालों को रंग- बिरंगी, आकर्षक व रोशनी से सजाया गया है.स्थापित मां दुर्गा की पूजा अर्चना, भक्ति गीतों और आरती से पूरे क्षेत्र में भक्ति की बयार बह रही है.स्थानीय लोगों में भी दुर्गा पूजा को लेकर उत्साह व उमंग का माहौल बना हुआ है.दुर्गा पूजा के अवसर पर कई पूजा पंडालों में कई कार्यक्रम का भी आयोजन किया जा रहा है.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










