ePaper

द रॉक पैंथर्स ने पिपराही क्रिकेट क्लब को नौ रनों से किया पराजित

Updated at : 04 Jan 2026 7:02 PM (IST)
विज्ञापन
द रॉक पैंथर्स ने पिपराही क्रिकेट क्लब को नौ रनों से किया पराजित

रविवार को खेले गए एक बेहद रोमांचक मुकाबले में द रॉक पैंथर्स ने पिपराही क्रिकेट क्लब को 9 रनों से पराजित किया है.

विज्ञापन

शिवहर: स्थानीय श्रीनवाब उच्चतर माध्यमिक विद्यालय परिसर में चल रहे स्व. आशुतोष नंदन सिंह मेमोरियल शिवहर जिला क्रिकेट लीग 2025–26 (सीनियर डिविजन) के अंतर्गत रविवार को खेले गए एक बेहद रोमांचक मुकाबले में द रॉक पैंथर्स ने पिपराही क्रिकेट क्लब को 9 रनों से पराजित किया है.पहले बल्लेबाजी करते हुए द रॉक पैंथर्स की टीम ने 22.4 ओवर में 148 रन बनाए तथा टीम की ओर से आहान राजू राज ने शानदार बल्लेबाजी करते हुए मात्र 24 गेंदों में 58 रन बनाए.जिसमें 5 चौके और 5 छक्के शामिल थे.उनकी विस्फोटक पारी ने टीम को मजबूत स्कोर तक पहुंचाया.अंत में बॉबी कुमार ने नाबाद 19 रन जोड़कर पारी को सहारा दिया.वही लक्ष्य का पीछा करते हुए पिपराही क्रिकेट क्लब की टीम 19.3 ओवर में 139 रन पर सिमट गई तथा विकेटकीपर केशव ने 44 रन और रवि राज ने नाबाद 45 रन की संघर्षपूर्ण पारियां खेलीं.लेकिन टीम जीत की दहलीज पार नहीं कर सकी तथा द रॉक पैंथर्स की ओर से गेंदबाजी में गगन राज सिंह ने शानदार प्रदर्शन करते हुए 4.4 ओवर में 45 रन देकर 5 विकेट झटके और विपक्षी बल्लेबाजी की कमर तोड़ दी.इस दौरान पूर्व क्रिकेटर दिनेश कुमार द्वारा प्लेयर ऑफ द मैच का पुरस्कार द रॉक पैंथर्स के खिलाड़ी आहान राजू राज को दिया गया तथा बेस्ट बैटर आहान राजू राज 58 (24 गेंद) और बेस्ट बॉलर गगन राज सिंह 4.4-0-45-5 को घोषित किया गया है.जोकि इस जीत के साथ द रॉक पैंथर्स ने अंक तालिका में अपनी स्थिति को और मजबूत किया.जबकि दर्शकों को लीग का एक यादगार और रोमांचक मुकाबला देखने को मिला है.वही जिला क्रिकेट संघ के पूर्व सचिव नवीन कुमार ने कहा कि आज के मैच के दौरान समाजसेवी एवं पूर्व मुखिया संजय कुमार डब्बू, पूर्व क्रिकेटर लोकनाथ मिश्र, क्लब प्रतिनिधि सुरेश सिंह, मो महफूज आलम, प्रशांत कुमार प्रभाकर, अजीत कुमार सिंह, कोषाध्यक्ष अनिल कुमार झा समेत कई मौजूद थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
VINAY PANDEY

लेखक के बारे में

By VINAY PANDEY

VINAY PANDEY is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन