नेपाल के मलंगवा में जेल में तोड़फोड़ का प्रयास, सेना व पुलिस ने उपद्रवियों को खदेड़ा

Published by : VINAY PANDEY Updated At : 10 Sep 2025 7:03 PM

विज्ञापन

हिंसा व प्रदर्शन के तीसरे दिन बुधवार को नेपाल के सर्लाही जिले के मलंगवा, लालबंदी, बरथहवा, बैलवांस में सेना के हवाले किया गया है.

विज्ञापन

सोनबरसा/सर्लाही(नेपाल). नेपाल सरकार द्वारा फेसबुक, इंस्टाग्राम और वाट्सएप जैसे सोशल मीडिया प्लेटफार्म को बंद किए जाने को लेकर हिंसा व प्रदर्शन के तीसरे दिन बुधवार को नेपाल के सर्लाही जिले के मलंगवा, लालबंदी, बरथहवा, बैलवांस में सेना के हवाले किया गया है. मुख्यालय आने जाने वाले मार्ग बंद है और कहीं भी को वाहन नहीं चल रहा लोग पैदल आते जाते हैं. सुबह छात्र एवं आम युवकों ने जेल के मेन गेट तोड़ने का प्रयास किया, जो पुलिस और सेना के तत्परता से विफल रहा और उपद्रवियों को खदेड़कर भगा दिया. वहीं, त्रिभुवन नगर नाका का सशस्त्र बैरियर में आग लगा दिया. वहीं, आंदोलन का नेतृत्व कर रहे पूर्व विधायक अशोक कुमार यादव को जिला मुख्यालय मलंगवा पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है. मलंगवा मुख्यालय के सभी चौक पर सेना और सशस्त्र बल के जवान तैनात किया गया है. एसएसबी 51 वीं बटालियन के सोनबरसा के कंपनी कमांडर रंजीत वैद्य ने अपने जवानों के साथ सभी नाका पर गश्त लगा रहे थे और कोई भी वाहन आने जाने पर रोक लगाने का निर्देश दे रहे थे. पैदल आने जाने वाले राहगीरों को पहचान पत्र चेक कर आने जाने का आदेश दे रहे थे. उन्होंने सोनबरसा बाजार, इंदरवा, सहोरबा, लालबंदी नाका पर आने जाने वाले लोगों को पूर्ण रुप से प्रतिबंध का आदेश दे रखे हैं.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
VINAY PANDEY

लेखक के बारे में

By VINAY PANDEY

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन