वरीय यक्ष्मा पर्यवेक्षक की संदिग्ध स्थिति में मौत
Published by : VINAY PANDEY Updated At : 28 Sep 2025 7:16 PM
स्थानीय पीएचसी में वरीय यक्ष्मा पर्यवेक्षक के पद पर कार्यरत कर्मी अरविंद कुमार की शनिवार रात संदेहास्पद स्थित में हो गयी.
पुपरी. स्थानीय पीएचसी में वरीय यक्ष्मा पर्यवेक्षक के पद पर कार्यरत कर्मी अरविंद कुमार की शनिवार रात संदेहास्पद स्थित में हो गयी. निधन की सूचना से स्वास्थ्य कर्मी में शोक की लहर दौड़ गयी है. जानकारी के अनुसार, स्वास्थ्य कर्मी अरविंद कुमार प्रत्येक दिन की तरह शनिवार को भी कार्य कर पुपरी स्थित अपने आवास पर गया. इसी क्रम में देर रात अचानक उसके रूम से आवाज सुनायी दी. हल्ला होने पर लोगों के जुटने तथा सूचना पर डायल 112 की पुलिस पहुंची तो देखा गया की कर्मी अरविंद अपने रूम में अचेत पड़ा हुआ है. आनन फानन में उसे स्थानीय पीएचसी में लाया गया, जहां चिकित्सक ने उसे मृत घोषित कर दिया. सूचना मिलने पर परिजन के पहुंचने के बाद परिजन द्वारा पोस्टमार्टम कराने से इनकार कर देने के बाद शव को अपने साथ पैतृक निवास जहानाबाद ले गये. निधन पर प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ कफील अख्तर अंसारी, डॉ अपूर्वा अग्रवाल, प्रधान लिपिक अतुल कुमार, राघवेंद्र प्रसाद, महंत कुमार, अनिल राम, सोनू कुमार, अर्णव कुमार आदि ने शोक जताया है.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










