64 बोतल सौंफी शराब के साथ तस्कर गिरफ्तार

Updated:
विज्ञापन
64 बोतल सौंफी शराब के साथ तस्कर गिरफ्तार

मद्य निषेध विभाग की टीम ने बाजपट्टी थाना क्षेत्र के रसलपुर बाजार के समीप वाहन चेकिंग के दौरान 64 बोतल नेपाली सौंफी शराब के साथ एक तस्कर को गिरफ्तार कर लिया.

विज्ञापन

पुपरी. मद्य निषेध विभाग की टीम ने बाजपट्टी थाना क्षेत्र के रसलपुर बाजार के समीप वाहन चेकिंग के दौरान 64 बोतल नेपाली सौंफी शराब के साथ एक तस्कर को गिरफ्तार कर लिया. गिरफ्तार तस्कर की पहचान बेला थाना क्षेत्र के लहुरिया गांव निवासी वीर बहादुर चौधरी के पुत्र मनोज कुमार के रुप में की गयी है. तस्करी में प्रयुक्त बाइक भी जब्त की गयी है. इस संबंध में जमादार कर्ण कुमार के आवेदन पर मद्य निषेध थाना में प्राथमिकी दर्ज की गयी है. पूर्व के कांड के फरार वारंटी गिरफ्तार पुपरी. स्थानीय थाना पुलिस ने थाना क्षेत्र के केवलपुर गांव में छापेमारी कर एक व्यक्ति को गिरफ्तार कर लिया है. गिरफ्तार व्यक्ति थाना क्षेत्र के केवलपुर निवासी मो हसन के पुत्र मो मंजूर को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है. जानकारी के मुताबिक, गिरफ्तार आरोपी पर न्यायालय द्वारा वारंट जारी किया गया था.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Vinay Pandey

लेखक के बारे में

By Vinay Pandey

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन