sitamarhi news : 150 बोतल सौंफी शराब के साथ तस्कर गिरफ्तार

Edited by VINAY PANDEY
Updated:
विज्ञापन

कन्हौली थाने की पुलिस ने बुधवार की अहले सुबह रमनगरा गांव के पास नेपाली सौंफी शराब के साथ साइकिल सवार तस्कर को गिरफ्तार कर लिया.

विज्ञापन

सोनबरसा. कन्हौली थाने की पुलिस ने बुधवार की अहले सुबह रमनगरा गांव के पास नेपाली सौंफी शराब के साथ साइकिल सवार तस्कर को गिरफ्तार कर लिया. गिरफ्तार तस्कर की पहचान थाना क्षेत्र के रमनगरा रसलपुर गांव निवासी शिव बालक पांडेय के पुत्र दिलीप कुमार पांडेय के रुप में की गयी है. थानाध्यक्ष सेंटू कुमार ने बताया कि तस्कर के पास से 150 बोतल शराब बरामद किया गया है. तस्करी में प्रयुक्त उसकी बाइक जब्त कर ली गयी है. बिहार मद्य निषेध व उत्पाद अधिनियम की धाराओं में प्राथमिकी दर्ज कर गिरफ्तार तस्कर को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया. देसी कट्टा व 67 बोतल शराब बरामद, तस्कर फरार सुप्पी. थाने की पुलिस टीम ने मंगलवार की शाम मोहनी मंडल गांव के पास से देसी कट्टा व 67 बोतल सौंफी शराब बरामद किया है. हालांकि तस्कर भागने में सफल रहा. इसकी पुष्टि थानाध्यक्ष विष्णुदेव कुमार ने की है. बताया है कि इस संदर्भ में आर्म्स एक्ट व बिहार मद्य निषेध व उत्पाद अधिनियम की धाराओं में प्राथमिकी दर्ज की गयी है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
VINAY PANDEY

लेखक के बारे में

By VINAY PANDEY

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन