390 बोतल देसी शराब के साथ तस्कर गिरफ्तार
Published by : VINAY PANDEY Updated At : 28 Sep 2025 7:20 PM
मलाही गांव के समीप ग्रामीण सड़क पर नेपाल से तस्करी कर लायी जा रही 300 एमएल का 390 बोतल देसी शराब के साथ एक बाइक सवार तस्कर को गिरफ्तार कर लिया.
सुरसंड. संध्या गश्ती पर निकली स्थानीय थाने की पुलिस ने शनिवार को थानांतर्गत मलाही गांव के समीप ग्रामीण सड़क पर नेपाल से तस्करी कर लायी जा रही 300 एमएल का 390 बोतल देसी शराब के साथ एक बाइक सवार तस्कर को गिरफ्तार कर लिया. उसकी पहचान सुरसंड नगर पंचायत वार्ड संख्या 14 निवासी विजय महतो के पुत्र गोविंद कुमार के रूप में हुई है. थानाध्यक्ष धनंजय कुमार पांडेय ने बताया कि पुअनि जयराम तिवारी के नेतृत्व में पकड़ी गयी शराब व बीआर 06बीएन 4398 नंबर की बाइक को जब्त करते हुए गिरफ्तार तस्कर को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है. चोरी की बाइक के साथ दो युवक गिरफ्तार बाजपट्टी. थाने की पुलिस ने शनिवार शाम गेनपुर रेलवे गुमटी संख्या 48 के पास वाहन चेकिंग के दौरान चोरी की बाइक के साथ दो युवक को गिरफ्तार कर लिया. गिरफ्तार युवकों की पहचान थाना क्षेत्र के संधवारा गांव निवासी चंदन कुमार एवं महुआइन गांव निवासी सुधीर कुमार के रुप में की गयी है. इस संबंध में प्राथमिकी दर्ज कर गिरफ्तार दोनों युवक को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










