30 बोतल देसी शराब के साथ तस्कर गिरफ्तार

Published by : VINAY PANDEY Updated At : 14 Dec 2025 6:44 PM

विज्ञापन

नगर स्थित बाबा वाल्मीकेश्वर स्थान जानेवाली पथ में ईंट भट्ठा के समीप से नेपाल से तस्करी कर लायी जा रही 300 एमएल का 30 बोतल देसी शराब के साथ एक तस्कर को गिरफ्तार कर लिया.

विज्ञापन

सुरसंड. संध्या गश्ती पर निकली स्थानीय पुलिस ने शनिवार को नगर स्थित बाबा वाल्मीकेश्वर स्थान जानेवाली पथ में ईंट भट्ठा के समीप से नेपाल से तस्करी कर लायी जा रही 300 एमएल का 30 बोतल देसी शराब के साथ एक तस्कर को गिरफ्तार कर लिया. उसकी पहचान सुरसंड नगर पंचायत के वार्ड संख्या नौ निवासी स्व राजेंद्र पासवान के पुत्र मनीष कुमार के रूप में हुई है. थानाध्यक्ष लालकिशोर गुप्ता ने बताया कि प्रशिक्षु पुअनि सोनी कुमारी के नेतृत्व में बरामद शराब को जब्त कर आरोपी के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज करते हुए उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है. शराब के नशे में पत्नी से मारपीट, आरोपित गिरफ्तार सुरसंड. शराब के नशे में बरबस गाली-गलौज व मारपीट करने के आरोपों के तहत थाना क्षेत्र के मलाही वार्ड संख्या पांच की एक महिला ने अपने पति के थाने में प्राथमिकी दर्ज करायी है. निक्की देवी द्वारा दर्ज प्राथमिकी में अपने पति सुनील राउत को आरोपित किया गया है. थानाध्यक्ष लालकिशोर गुप्ता के निर्देश पर पुअनि सुरेंद्र कुमार ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
VINAY PANDEY

लेखक के बारे में

By VINAY PANDEY

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन