10 बोतल सौंफी शराब के साथ तस्कर गिरफ्तार

Published by : VINAY PANDEY Updated At : 04 Oct 2025 6:06 PM

विज्ञापन

मद्य निषेध विभाग की टीम ने थाना क्षेत्र के मधुबनी चौक पर वाहन चेकिंग के दौरान 10 बोतल नेपाली सौंफी शराब के साथ एक तस्कर को गिरफ्तार कर लिया.

विज्ञापन

पुपरी. मद्य निषेध विभाग की टीम ने थाना क्षेत्र के मधुबनी चौक पर वाहन चेकिंग के दौरान 10 बोतल नेपाली सौंफी शराब के साथ एक तस्कर को गिरफ्तार कर लिया. गिरफ्तार तस्कर थाना क्षेत्र के रामपुर पच्चासी गांव निवासी राम जानकी राय के पुत्र राहुल कुमार को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है. इस संबंध में दारोगा नीरज कुमार के आवेदन पर मद्य निषेध थाना में प्राथमिकी दर्ज की गयी है. अलग-अलग मामलों के दो वारंटी गिरफ्तार पुपरी. स्थानीय थाने की पुलिस ने थाना क्षेत्र के पुपरी व मधुबनी गांव में छापेमारी कर दो व्यक्ति को गिरफ्तार कर लिया. गिरफ्तार व्यक्ति थाना क्षेत्र के पुपरी गांव निवासी ननदेव मिश्र के पुत्र प्रह्लाद मिश्र व मधुबनी निवासी शत्रुघ्न पासवान के पुत्र राजा पासवान को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया. जानकारी के मुताबिक, गिरफ्तार व्यक्ति पर न्यायालय द्वारा वारंट जारी किया गया था.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
VINAY PANDEY

लेखक के बारे में

By VINAY PANDEY

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन