सीतामढ़ी के स्कूलों ने बनाया रिकॉर्ड, प्रोजेक्ट बेस्ड लर्निंग के क्रियान्वयन में राज्य में अव्वल

खुशी व्यक्त करते शिक्षा विभाग के अधिकारी
सीतामढ़ी जिले ने प्रोजेक्ट बेस्ड लर्निंग (PBL) के प्रभावी क्रियान्वयन में पूरे बिहार में प्रथम स्थान प्राप्त कर इतिहास रचा है. यह उपलब्धि जिले के 893 विद्यालयों में सफलतापूर्वक लागू की गई इस पहल का परिणाम है, जो राष्ट्रीय शिक्षा नीति-2020 के अनुरूप छात्रों को अनुभवात्मक अधिगम से जोड़ती है.
Sitamarhi News: प्रोजेक्ट बेस्ड लर्निंग (पीबीएल) के प्रभावी क्रियान्वयन में सीतामढ़ी जिले ने नया इतिहास रचते हुए पूरे बिहार में पहला स्थान हासिल किया है. जुलाई माह में जिले के 893 विद्यालयों में इस पहल की सफल शुरुआत की गई. पिछले चार वर्षों में पहली बार सीतामढ़ी ने राज्य स्तर पर शीर्ष स्थान प्राप्त किया है.
893 विद्यालयों में सफलतापूर्वक शुरू हुई पहल
शिक्षा विभाग के अनुसार जुलाई माह में जिले के 893 विद्यालयों में प्रोजेक्ट बेस्ड लर्निंग की शुरुआत की गई. इस उपलब्धि के बाद सीतामढ़ी राज्य में प्रथम स्थान पर पहुंच गया है. इसे जिले में गुणवत्तापूर्ण शिक्षा की दिशा में बड़ी उपलब्धि माना जा रहा है.
डीएम और डीईओ ने टीम को दी बधाई
इस उपलब्धि पर डीएम रिची पांडेय और डीईओ राघवेन्द्र मणि त्रिपाठी ने शिक्षा विभाग की पूरी टीम, प्रधानाध्यापकों और शिक्षकों को बधाई दी. अधिकारियों ने इस सफलता का विशेष श्रेय जिला कार्यक्रम पदाधिकारी सुजीत कुमार दास के नेतृत्व तथा तकनीकी टीम के लगातार प्रयासों को दिया.
राष्ट्रीय शिक्षा नीति-2020 के अनुरूप हो रहा कार्य
राष्ट्रीय शिक्षा नीति-2020 के अनुरूप प्रोजेक्ट बेस्ड लर्निंग बच्चों को पारंपरिक रटने की पद्धति से बाहर निकालकर अनुभवात्मक अधिगम और समस्या समाधान आधारित शिक्षा से जोड़ती है. इस पद्धति के माध्यम से छात्र व्यावहारिक रूप से सीखते हुए अपनी रचनात्मक सोच और सहयोगात्मक क्षमता का विकास कर रहे हैं.
समन्वयकों ने बताया ऐतिहासिक उपलब्धि
समन्वयक अभिषेक वर्मा, प्रियंका कुमारी और सत्येन्द्र कुमार सिंह ने इसे जिले के लिए ऐतिहासिक उपलब्धि बताया. उन्होंने कहा कि यह सफलता शिक्षा विभाग, विद्यालयों और शिक्षकों के सामूहिक प्रयास का परिणाम है, जिससे विद्यार्थियों में नवाचार और व्यावहारिक शिक्षा को बढ़ावा मिल रहा है.
यह भी पढ़ें: पहली बार पटना पहुंचे सनी देओल, बोले- बिहार मेरे लिए खास, अब 'सम्राट अशोक' पर बनाना चाहता हूं फिल्म
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में
By अमिताभ कुमार
अमिताभ पिछले 17 वर्षों से प्रिंट और इलेक्ट्रॉनिक दोनों माध्यमों में सक्रिय रहे हैं. एक खोजी पत्रकार के रूप में उन्होंने अपनी अलग पहचान बनाई है. भ्रष्टाचार, अपराध एवं जनहित से जुड़े मुद्दों पर उनकी विशेष पकड़ है. वे हमेशा सामाजिक सरोकारों और आम लोगों की समस्याओं को निष्पक्ष, निर्भीक और जनपक्षधर तरीके से उठाने के लिए जाने जाते हैं.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










