सीतामढ़ी: नगर सर्कल में जून माह में वाहन चोरी के मामलों में आई कमी, पुलिस के लिए अभी भी चुनौती

सीतामढ़ी के नगर सर्कल में वाहन चोरी की घटनाएं जारी हैं। मई और जून महीने में कुल 58 मामले दर्ज किए गए, जिसमें नगर थाना क्षेत्र सबसे अधिक प्रभावित रहा।
Sitamarhi Vehicle Theft: नगर सर्कल में वाहन चोरी की घटनाओं में जून माह के दौरान आंशिक कमी दर्ज की गई है. पुलिस की मासिक अपराध समीक्षा रिपोर्ट के अनुसार, मई में नगर सर्कल के चार थानों में वाहन चोरी के कुल 31 मामले दर्ज हुए थे, जबकि जून में यह संख्या घटकर 27 रह गई है. हालांकि मामलों में गिरावट आई है, लेकिन पुलिस के लिए वाहन चोरी पर पूरी तरह अंकुश लगाना अभी भी एक बड़ी चुनौती बना हुआ है.
नगर थाना क्षेत्र सबसे अधिक निशाने पर, पुलिस ने गश्त बढ़ाई
जून माह में वाहन चोरी के सबसे अधिक 18 मामले अकेले नगर थाना क्षेत्र में दर्ज किए गए हैं, जिससे स्पष्ट है कि यह क्षेत्र चोरों के मुख्य निशाने पर है.
विभिन्न थानों में दर्ज मामलों का विवरण इस प्रकार है:
- नगर थाना: जून में 18 मामले (मई में 17 मामले).
- महसौल थाना: जून में 5 मामले (मई में 7 मामले).
- डुमरा थाना: जून में 3 मामले (मई में 5 मामले).
- पुनौरा थाना: जून में 1 मामला (मई में 2 मामले).
पुलिस अधिकारियों का कहना है कि वाहन चोरी की घटनाओं पर रोक लगाने के लिए रात में गश्त बढ़ा दी गई है तथा संदिग्धों पर लगातार पैनी नजर रखी जा रही है.
ये भी पढ़ें: पुपरी: मद्य निषेध विभाग ने पकड़ा 6 हजार बोतल नेपाली शराब लदा पिकअप, तस्कर फरार
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में
By चंद्र मोहन झा
चंद्रमोहन विगत 10 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं. वे जिला और ब्लॉक स्तर पर क्राइम तथा स्वास्थ्य विभाग से जुड़ी संवेदनशील खबरों के साथ-साथ विभिन्न प्रकार के समसामयिक मुद्दों पर सटीक रिपोर्टिंग के लिए जाने जाते हैं.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










