Sitamarhi: सोनबरसा बॉर्डर पर शराब के साथ दो तस्कर गिरफ्तार, बड़े गिरोह की तलाश

Updated:
विज्ञापन
Sitamarhi News sonbarsa liquor smuggling two youth arrested india nepal border

बॉर्डर इलाके में गाड़ियों की चेकिंग करती सेना

Sitamarhi News: सोनबरसा में पुलिस ने बाइक से नेपाली शराब ले जा रहे दो युवकों को गिरफ्तार किया है. सीमा पार तस्करी का नेटवर्क सक्रिय है. पूछताछ में बड़े गिरोह का सुराग तलाशा जा रहा है, जबकि पुलिस लगातार कार्रवाई में जुटी हुई है. पढे़ं पूरी खबर…

विज्ञापन

Sitamarhi News: बिहार में शराबबंदी लागू है, लेकिन भारत-नेपाल सीमा से सटे इलाकों में तस्करी का खेल अब भी थमने का नाम नहीं ले रहा है. खुली सीमा का फायदा उठाकर तस्कर लगातार शराब बिहार पहुंचाने में जुटे हैं. ताजा मामला सोनबरसा क्षेत्र का है, जहां पुलिस ने बाइक से शराब ले जा रहे दो युवकों को पकड़ लिया.

वाहन चेकिंग करती सेना

बाइक से ले जा रहे थे शराब

पुलिस को सूचना मिली थी कि सीमा पार से शराब की खेप लाई जा रही है. इसके बाद इलाके में जांच अभियान चलाया गया. इसी दौरान एक बाइक पर सवार दो युवक संदिग्ध हालत में जाते दिखे. तलाशी लेने पर उनके पास से भारी मात्रा में नेपाली शराब बरामद हुई. पुलिस ने दोनों आरोपियों को मौके पर ही हिरासत में ले लिया. जब्त शराब और बाइक को थाने लाया गया है. पूछताछ में यह भी पता लगाया जा रहा है कि शराब किसे पहुंचाई जानी थी और इसके पीछे कौन लोग जुड़े हैं.

संगठित नेटवर्क का रूप ले रहा तस्करी का धंधा

सीमावर्ती इलाकों में शराब की तस्करी अब एक संगठित नेटवर्क का रूप ले चुकी है..सीमावर्ती इलाकों में बेरोजगारी के कारण कई युवक इस अवैध धंधे में उतर रहे हैं. पुलिस और एसएसबी लगातार कार्रवाई कर रही है, फिर भी तस्करों का नेटवर्क सक्रिय बना हुआ है.

प्रशासन के लिए बड़ी चुनौती

इस घटना ने एक बार फिर शराबबंदी कानून की प्रभावशीलता और सीमा सुरक्षा पर सवाल खड़े कर दिए हैं. स्थानीय लोगों का मानना है कि जब तक तस्करी के मुख्य सरगनाओं पर नकेल नहीं कसी जाएगी, तब तक युवकों का इस दलदल में फंसना जारी रहेगा. फिलहाल, पुलिस इस नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों की तलाश में छापेमारी कर रही है.

सीतामढ़ी से अमिताभ कुमार की रिपोर्ट

विज्ञापन
अनिकेत कुमार

लेखक के बारे में

By अनिकेत कुमार

अनिकेत बीते 4 सालों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं. राजस्थान पत्रिका और न्यूजट्रैक जैसे मीडिया संस्थान के साथ काम करने का अनुभव. एंटरटेनमेंट, हाईपरलोकल और राजनीति की खबरों से अधिक जुड़ाव. वर्तमान में प्रभात खबर की डिजिटल टीम के साथ कार्यरत.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन