सीतामढ़ी: बॉर्डर पर बड़ी कार्रवाई, 365 बोतल कफ सिरप के साथ तस्कर गिरफ्तार

जब्त नशीली दवा व गिरफ्त में तस्कर
Sitamarhi News: सीतामढ़ी के इंडो-नेपाल बॉर्डर पर एसएसबी और पुलिस की संयुक्त कार्रवाई में 365 बोतल प्रतिबंधित कोरेक्स कफ सिरप बरामद हुई. नेपाल तस्करी के आरोप में एक तस्कर गिरफ्तार किया गया. आरोपी पर एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया. पढे़ं पूरी खबर…
सीतामढ़ी से राकेश कुमार राज और सोनबरसा से वीरेंद्र यादव की रिपोर्ट
Sitamarhi News: सीतामढ़ी जिले के सोनबरसा थाना क्षेत्र में इंडो-नेपाल बॉर्डर पर पुलिस और एसएसबी ने संयुक्त कार्रवाई करते हुए बड़ी सफलता हासिल की है. गुरुवार की अहले सुबह की गई इस कार्रवाई में प्रतिबंधित कफ सिरप की बड़ी खेप के साथ एक तस्कर को गिरफ्तार किया गया. बरामद कफ सिरप नेपाल भेजे जाने की तैयारी में था. गिरफ्तार आरोपी की पहचान सोनबरसा थाना क्षेत्र के इंदरवा गांव वार्ड नंबर-2 निवासी शैलेंद्र दास के रूप में हुई है. वह झगरू दास का पुत्र बताया जा रहा है. पुलिस अधीक्षक कार्यालय की ओर से प्रेस विज्ञप्ति जारी कर कार्रवाई की पुष्टि की गई है.
गुप्त सूचना पर शुरू हुई निगरानी
एसएसबी सूत्रों के मुताबिक, सीमा पार नशीली दवाओं की तस्करी की सूचना मिलने के बाद इंदरवा बीओपी के जवानों ने पिलर संख्या 321 के पास विशेष निगरानी शुरू की. इसी दौरान एक व्यक्ति को सिर पर जुट की बोरी लेकर नेपाल की ओर जाते देखा गया. जवानों को शक होने पर उसे रोककर तलाशी ली गई.
बोरी से मिली 365 बोतल कफ सिरप
तलाशी के दौरान बोरी के अंदर से 365 बोतल प्रतिबंधित कफ सिरप बरामद की गई. इसके बाद मौके पर ही तस्कर को हिरासत में ले लिया गया. इस कार्रवाई का नेतृत्व बीओपी उप निरीक्षक देव सिंह ने किया.
एनडीपीएस एक्ट के तहत केस दर्ज
कंपनी कमांडर सहायक सेनानायक सुमित कुमार ने बताया कि सीमा क्षेत्र में तस्करी रोकने के लिए लगातार निगरानी बढ़ाई जा रही है. वहीं सोनबरसा थानाध्यक्ष धर्मेंद्र कुमार ने बताया कि आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By अनिकेत कुमार
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










