Sitamarhi News: सीतामढ़ी में डायल 112 पर गोलीबारी की झूठी सूचना देना पड़ा भारी, शराबी युवक गिरफ्तार

Published by : SUMIT KUMAR Updated At : 27 May 2026 6:43 PM

विज्ञापन

डायल 112 पर गोलीबारी की झूठी सूचना देना पड़ा भारी, शराबी युवक गिरफ्तार

Sitamarhi News: सीतामढ़ी में डायल 112 पर गोलीबारी की झूठी सूचना देकर पुलिस को गुमराह करने वाला शराबी युवक मन्नू कुमार गिरफ्तार.पहले भी भ्रामक खबर फैलाने पर पुलिस उसे चेतावनी दे चुकी थी.पढ़ें पूरी खबर...

विज्ञापन

Sitamarhi News: सीतामढ़ी जिले में पुलिस को झूठी और भ्रामक सूचना देकर गुमराह करना एक युवक को भारी पड़ गया.नगर थाने की पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी युवक को गिरफ्तार कर लिया है. गिरफ्तार युवक की पहचान रून्नीसैदपुर थाना क्षेत्र के मानपुर जौआ गांव निवासी मन्नू कुमार के रूप में की गई है.

डायल 112 पर दी थी गोलीबारी की झूठी सूचना

पुलिस अधीक्षक कार्यालय द्वारा जारी प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार, 26 मई की शाम करीब 4.35 बजे डायल 112 पर एक सूचना मिली थी. सूचना में बताया गया था कि मोहनपुर इलाके में एक व्यक्ति को गोली मार दी गई है. गोलीबारी जैसी गंभीर वारदात की खबर मिलते ही पुलिस महकमे में हड़कंपमचगया. डायल 112 की टीम, गश्ती दल, नगर थानाध्यक्ष और अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी (सदर-1) तुरंत भारी दलबल के साथ घटनास्थल पर पहुंचे.

जांच में खुली पोल, नशे की हालत में पकड़ा गया आरोपी

पुलिस टीम ने जब मौके पर पहुंचकर सघन जांच की, तो गोलीबारी की कोई भी घटना नहीं पाई गई. इसके बाद जब सूचना देने वाले के मोबाइल नंबर पर संपर्क करने का प्रयास किया गया, तो उसका फोन बंद मिला. पुलिस ने बिना देर किए तकनीकी माध्यमों से मोबाइल का लोकेशन ट्रैक किया और आरोपी मन्नू कुमार को धर दबोचा. गिरफ्तारी के वक्त आरोपी शराब के नशे में पूरी तरह धुत था.

पहले भी मिल चुकी थी चेतावनी, अब भेजा गया जेल

पुलिस जांच में यह बात भी सामने आई कि आरोपी मन्नू पहले भी पुलिस को इसी तरह भ्रामक सूचना देकर गुमराह कर चुका है. पूर्व में उसे कड़ी चेतावनी देकर पीआर बांड पर छोड़ दिया गया था. बार-बार झूठी सूचना देकर सरकारी कार्य में बाधा पहुंचाने और समाज में सनसनी फैलाने के आरोप में नगर थाने में कांड संख्या-371/26 दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया गया है. वहीं, जिला पुलिस ने आम लोगों से अपील की है कि भ्रामक सूचना देना या छोटी घटना को सनसनीखेज बनाना दंडनीय अपराध है, इसलिए पुलिस को हमेशा सही जानकारी दें.

रिपोर्ट: अंकुर कुमार, समस्तीपुर

विज्ञापन
SUMIT KUMAR

लेखक के बारे में

By SUMIT KUMAR

सुमित पत्रकारिता में पिछले 4 वर्षों से सक्रिय। प्रभात खबर के प्रिंट मीडिया के साथ काम करने के बाद वर्तमान में प्रभात खबर की डिजिटल टीम से जुड़े हुए हैं। क्राइम, हाईपरलोकल, स्वास्थ्य विभाग व राजनीतिक रिपोर्टिंग में विशेष रुचि और अनुभव रखते हैं। क्षेत्रीय मुद्दों और जनसरोकार की खबरों को सशक्त तरीके से उठाने के लिए जाने जाते हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन