सीतामढ़ी: शराब तस्करी के खिलाफ बड़ा एक्शन, नष्ट की गयी 4 हजार लीटर शराब

Published by : Aniket Kumar Updated At : 27 May 2026 12:54 PM

विज्ञापन

शराब नष्ट करती टीम

Sitamarhi News: सीतामढ़ी के परिहार थाना परिसर में विभिन्न मामलों में जब्त करीब 4 हजार लीटर विदेशी और नेपाली शराब को बुलडोजर चलाकर नष्ट किया गया. प्रशासन ने शराब कारोबारियों को सख्त चेतावनी देते हुए कहा कि शराबबंदी कानून का उल्लंघन बर्दाश्त नहीं होगा. पढे़ं पूरी खबर…

विज्ञापन

सीतामढ़ी से अमिताभ कुमार की रिपोर्ट

Sitamarhi News: बिहार में लागू शराबबंदी कानून को सख्ती से लागू कराने के लिए सीतामढ़ी जिला प्रशासन लगातार अभियान चला रहा है. इसी क्रम में परिहार थाना परिसर में विभिन्न मामलों में जब्त की गई करीब 4 हजार लीटर विदेशी और नेपाली शराब को प्रशासन की मौजूदगी में नष्ट किया गया. बुलडोजर चलाकर शराब विनष्टीकरण की इस कार्रवाई के जरिए प्रशासन ने शराब कारोबारियों को कड़ा संदेश दिया है.

बुलडोजर चलाकर नष्ट की गई शराब

परिहार थाना परिसर में अधिकारियों की मौजूदगी में जब्त शराब को विनष्टीकरण प्रक्रिया के तहत नष्ट किया गया. कार्रवाई के दौरान विदेशी और नेपाली शराब की बड़ी खेप पर बुलडोजर चलाया गया. प्रशासनिक अधिकारियों ने पूरी प्रक्रिया की निगरानी की.

शराब कारोबारियों को प्रशासन की चेतावनी

अधिकारियों ने साफ कहा कि शराबबंदी कानून का उल्लंघन किसी भी हाल में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा. अवैध शराब कारोबार में शामिल लोगों के खिलाफ आगे भी इसी तरह सख्त कार्रवाई जारी रहेगी. प्रशासन ने लोगों से भी शराबबंदी कानून का पालन करने की अपील की.

जागरूकता अभियान भी चला रहा प्रशासन

जिला प्रशासन सिर्फ कार्रवाई तक सीमित नहीं है, बल्कि लोगों को जागरूक करने का काम भी कर रहा है. अधिकारियों का कहना है कि समाज को नशामुक्त बनाने के लिए जनजागरूकता बेहद जरूरी है और इसके लिए लगातार अभियान चलाए जा रहे हैं.

लगातार जारी है विशेष अभियान

प्रशासन के मुताबिक जिले में शराब तस्करी और अवैध कारोबार पर नजर रखने के लिए विशेष अभियान लगातार चलाया जा रहा है. पुलिस और उत्पाद विभाग की टीम संदिग्ध गतिविधियों पर पैनी नजर बनाए हुए है.

विज्ञापन
Aniket Kumar

लेखक के बारे में

By Aniket Kumar

अनिकेत बीते 4 सालों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं. राजस्थान पत्रिका और न्यूजट्रैक जैसे मीडिया संस्थान के साथ काम करने का अनुभव. एंटरटेनमेंट, हाईपरलोकल और राजनीति की खबरों से अधिक जुड़ाव. वर्तमान में प्रभात खबर की डिजिटल टीम के साथ कार्यरत.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन