सीतामढ़ी: कैलाशपुरी मोहल्ले में हाईटेंशन तार से घरों में धमाका, बिजली विभाग के खिलाफ फूटा गुस्सा

Updated:
विज्ञापन
Sitamarhi News Kailashpuri high tension wire blast in houses electricity department complaint

एक ही पोल से गुजर रहा 11 हजार व 33 हजार हाइटेंशन तार

Sitamarhi News: कैलाशपुरी मोहल्ले में एक ही पोल से गुजर रहे दो हाईटेंशन तारों के कारण जबरदस्त हाई वोल्टेज आ गया. इससे 30 घरों के लाखों के उपकरण जल गए. आक्रोशित लोगों ने डीएम से कार्रवाई की मांग की है. पढ़ेे पूरी खबर…

विज्ञापन

Sitamarhi News: नगर निगम क्षेत्र के वार्ड नंबर-45 स्थित कैलाशपुरी मोहल्ले में बिजली विभाग की बड़ी लापरवाही सामने आई है. यहां एक ही पोल से 11 हजार और 33 हजार वोल्ट के हाईटेंशन तार गुजरने के कारण सोमवार की रात अचानक हाई वोल्टेज आ गया. इससे करीब 25 से 30 घरों में जोरदार धमाके के साथ टीवी, फ्रिज, पंखे जैसे लाखों रुपये के इलेक्ट्रॉनिक उपकरण जलकर खाक हो गए. इस घटना से पूरे मोहल्ले में दहशत का माहौल है.

एक ही पोल पर दो-दो हाईटेंशन तार, मंडरा रहा बड़ा खतरा

मोहल्ले के निवासी राम विनोद सिंह, रामचंद्र सिंह, श्याम चंद्र झा और दीपक कुमार सहित अन्य लोगों ने बताया कि घरों के ऊपर से गुजर रहे इन तारों के कारण हमेशा जानमाल का खतरा बना रहता है. कई बार शिकायत करने के बावजूद बिजली विभाग ने इस पर कोई ध्यान नहीं दिया. आक्रोशित उपभोक्ताओं ने अब जिलाधिकारी (डीएम) और कार्यपालक अभियंता को आवेदन देकर कार्रवाई और तार हटाने की मांग की है. निवासियों ने चेतावनी दी है कि यदि जल्द समस्या का समाधान नहीं हुआ, तो वे कोर्ट में क्षतिपूर्ति का वाद दायर करेंगे.

अधिकारी का आश्वासन: एक सप्ताह में होगा स्थायी समाधान

मामले को बढ़ता देख बिजली विभाग रेस हो गया है. शहरी क्षेत्र के सहायक विद्युत अभियंता अविनाश कुमार ने बताया कि प्रभावित उपभोक्ताओं के घरों के कनेक्शन को तत्काल दूसरे ट्रांसफार्मर से जोड़ दिया गया है. उन्होंने आश्वासन दिया कि अगले एक सप्ताह के भीतर इस गंभीर समस्या का स्थायी समाधान कर दिया जाएगा.

विज्ञापन
सुनील कुमार सिंह

लेखक के बारे में

By सुनील कुमार सिंह

सुनील कुमार सिंह प्रभात खबर मल्टीमीडिया में डिप्टी चीफ रिपोर्टर के रूप में कार्यरत हैं। उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 20 वर्षों का समृद्ध अनुभव है। क्राइम और राजनीति से जुड़ी खबरों पर उनकी मजबूत पकड़ है। वे निष्पक्ष रिपोर्टिंग और गहन विश्लेषण के लिए जाने जाते हैं, जिससे पाठकों को सटीक और भरोसेमंद जानकारी मिलती है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन