सीतामढ़ी: आर्म्स और जिंदा कारतूस के साथ शातिर गिरफ्तार, भेजा गया जेल

Updated:
विज्ञापन
Sitamarhi News Bairgania police and ssb arrested criminal jajul miyan with arms and cartridges

पुलिस शिकंजे में गिरफ्तार शातिर

Sitamarhi News: बैरगनिया में पुलिस और एसएसबी ने संयुक्त कार्रवाई कर शातिर बदमाश जाजुल मियां को देसी कट्टे और कारतूस के साथ गिरफ्तार किया है. आरोपी पर पूर्व से डकैती की साजिश और आर्म्स एक्ट के चार मामले दर्ज हैं. पढ़ें पूरी खबर…

विज्ञापन

Sitamarhi News: जिले के भारत-नेपाल सीमावर्ती क्षेत्र बैरगनिया में पुलिस और सुरक्षा बलों को एक बड़ी कामयाबी मिली है. स्थानीय बैरगनिया थाना पुलिस और इंडो-नेपाल बॉर्डर की सुरक्षा में तैनात सशस्त्र सीमा बल (एसएसबी) 20वीं बटालियन की संयुक्त टीम ने मंगलवार की रात भटौलिया बांध के समीप घेराबंदी कर हथियार के साथ एक शातिर बदमाश को दबोच लिया.

देसी कट्टा और चार जिंदा कारतूस बरामद, एसएसबी और पुलिस का जॉइंट एक्शन

गिरफ्तार किए गए बदमाश की पहचान भटौलिया गांव निवासी जाजुल मियां के रूप में हुई है. पुलिस अधीक्षक (एसपी) कार्यालय द्वारा जारी प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार, गुप्त सूचना के आधार पर की गई इस संयुक्त छापेमारी में आरोपी के पास से एक देसी कट्टा और चार जिंदा कारतूस बरामद किए गए हैं. इस मामले को लेकर बैरगनिया थाना में नई प्राथमिकी दर्ज कर आगे की विधिसम्मत कार्रवाई शुरू कर दी गई है.

डकैती की साजिश समेत पूर्व में दर्ज हैं चार मामले, भेजा गया न्यायिक हिरासत में

पुलिस रिकॉर्ड के अनुसार, गिरफ्तार जाजुल मियां का पुराना आपराधिक इतिहास रहा है. वह इलाके का एक शातिर अपराधी है, जिस पर पूर्व में आर्म्स एक्ट और बिहार मद्य निषेध अधिनियम के तहत बैरगनिया थाना में चार गंभीर मामले दर्ज हैं. इनमें अवैध हथियार रखने और डकैती की बड़ी साजिश रचने जैसे संगीन आरोप शामिल हैं. पुलिस द्वारा आवश्यक पूछताछ के बाद बुधवार को शातिर बदमाश को न्यायिक हिरासत (जेल) में भेज दिया गया है.

सीतामढ़ी से राकेश कुमार राज की रिपोर्ट

विज्ञापन
सुनील कुमार सिंह

लेखक के बारे में

By सुनील कुमार सिंह

सुनील कुमार सिंह प्रभात खबर मल्टीमीडिया में डिप्टी चीफ रिपोर्टर के रूप में कार्यरत हैं। उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 20 वर्षों का समृद्ध अनुभव है। क्राइम और राजनीति से जुड़ी खबरों पर उनकी मजबूत पकड़ है। वे निष्पक्ष रिपोर्टिंग और गहन विश्लेषण के लिए जाने जाते हैं, जिससे पाठकों को सटीक और भरोसेमंद जानकारी मिलती है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन