Sitamarhi Absconder Reward: पुलिस का बड़ा एक्शन, फरार अभियुक्त प्रवचन साह पर 5 हजार रुपये का इनाम घोषित

Updated:
विज्ञापन
Sitamarhi Absconder Reward Police announces 5000 reward on absconding accused pravachan sah

फरार अभियुक्त प्रवचन साह की फाइल फोटो

Sitamarhi Absconder Reward: पुलिस ने सोनबरसा के फरार अभियुक्त प्रवचन साह पर 5 हजार रुपये का इनाम घोषित किया है. 31 दिसंबर 2026 तक आरोपी की सटीक सूचना देने वाले व्यक्ति को यह पुरस्कार मिलेगा और उसकी पहचान पूरी तरह गुप्त रखी जाएगी.

विज्ञापन

सीतामढ़ी से राकेश कुमार राज की रिपोर्ट

Sitamarhi Absconder Reward: जिले में कानून व्यवस्था को सुदृढ़ बनाने और अपराधियों की धरपकड़ के लिए सीतामढ़ी पुलिस ने एक बड़ा कदम उठाया है. पुलिस ने काफी समय से फरार चल रहे एक शातिर अभियुक्त की गिरफ्तारी के लिए नकद इनाम की घोषणा की है. यह कार्रवाई न्यायालय में फरारी रॉल समर्पित किए जाने के बाद पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर की गई है. इस घोषणा के बाद पुलिस ने आरोपी की तलाश तेज कर दी है.

सोनबरसा थाना क्षेत्र का रहने वाला है आरोपी

पुलिस अधीक्षक द्वारा जारी आदेश के अनुसार, सोनबरसा थाना क्षेत्र के मुशहरनिया गांव निवासी राम पुकार साह के पुत्र प्रवचन साह की गिरफ्तारी के लिए 5 हजार रुपये का नकद पुरस्कार घोषित किया गया है. यह अभियुक्त लंबे समय से पुलिस की आंखों में धूल झोंककर फरार चल रहा है. पुलिस इसकी गिरफ्तारी के लिए लगातार संभावित ठिकानों पर छापेमारी कर रही थी, लेकिन सफलता नहीं मिलने पर अब इनाम का सहारा लिया गया है.

31 दिसंबर 2026 तक प्रभावी रहेगी इनाम की घोषणा

पुलिस अधीक्षक अमित रंजन ने इस मामले की विस्तृत जानकारी देते हुए बताया कि यह पुरस्कार घोषणा 31 दिसंबर 2026 तक प्रभावी रहेगी. जो भी व्यक्ति इस फरार अभियुक्त की गिरफ्तारी कराएगा या उसकी सही लोकेशन के बारे में सटीक और सहायक सूचना पुलिस को उपलब्ध कराएगा, उसे नियमानुसार 5 हजार रुपये की पुरस्कार राशि दी जाएगी.

सूचना देने वाले की पहचान रखी जाएगी पूरी तरह गुप्त

पुलिस प्रशासन ने आम जनता से सहयोग की अपील करते हुए आश्वस्त किया है कि आरोपी के संबंध में जानकारी देने वाले व्यक्ति की पहचान को पूरी तरह गोपनीय रखा जाएगा. किसी भी परिस्थिति में सूचनादाता का नाम उजागर नहीं किया जाएगा, ताकि लोग बिना किसी डर के पुलिस की मदद कर सकें. पुलिस का मानना है कि इस घोषणा से आरोपी की गिरफ्तारी जल्द संभव हो सकेगी.

ये भी पढ़ें: सीएसपी संचालक से हथियार के बल पर 1.70 लाख की लूट, सीसीटीवी में कैद हुई वारदात

विज्ञापन
सुनील कुमार सिंह

लेखक के बारे में

By सुनील कुमार सिंह

सुनील कुमार सिंह प्रभात खबर मल्टीमीडिया में डिप्टी चीफ रिपोर्टर के रूप में कार्यरत हैं। उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 20 वर्षों का समृद्ध अनुभव है। क्राइम और राजनीति से जुड़ी खबरों पर उनकी मजबूत पकड़ है। वे निष्पक्ष रिपोर्टिंग और गहन विश्लेषण के लिए जाने जाते हैं, जिससे पाठकों को सटीक और भरोसेमंद जानकारी मिलती है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन